भाभी के खून का प्यासा बना देवर, कुल्हाड़ी से हाथ पर कर दिया वार

Edited By Vijay, Updated: 11 Nov, 2020 12:31 AM

attack with axe on woman

उपमंडल पांवटा साहिब के शिवपुर में एक व्यक्ति ने बहसबाजी के दौरान एक महिला के हाथ पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पांवटा साहिब (संजय): उपमंडल पांवटा साहिब के शिवपुर में एक व्यक्ति ने बहसबाजी के दौरान एक महिला के हाथ पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरजीत कौर निवासी शिवपुर की किसी बात को लेकर अपने देवर खजान सिंह के साथ बहसबाजी हो गई, जिसके बाद गुस्साया देवर अपने घर से कुल्हाड़ी लाया और महिला के हाथ पर वार कर दिया। कुल्हाड़ी के वार से महिला के एक हाथ में गहरी चोट आई है।

महिला को गंभीर अवस्था में सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया, जहां पर उसका उपचार चल रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। उधर, पांवटा साहिब के डीएसपी बीर बहादुर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!