सिद्धपुर पंचायत में मतगणना के दौरान प्रत्याशी पर हमला

Edited By Vijay, Updated: 21 Jan, 2021 09:32 PM

attack on candidate during counting of votes

पंचायती राज चुनाव की मतगणना के दौरान सिद्धपुर पंचायत में एक प्रत्याशी पर हमला किया गया है। घटना में उक्त प्रत्याशी के चेहरे पर चोट आई है। पुलिस के अनुसार सिद्धपुर पंचायत में उपप्रधान पद के प्रत्याशी करूण शर्मा पर एक व्यक्ति ने हमला कर दिया।

पालमपुर (भृगु): पंचायती राज चुनाव की मतगणना के दौरान सिद्धपुर पंचायत में एक प्रत्याशी पर हमला किया गया है। घटना में उक्त प्रत्याशी के चेहरे पर चोट आई है। पुलिस के अनुसार सिद्धपुर पंचायत में उपप्रधान पद के प्रत्याशी करूण शर्मा पर एक व्यक्ति ने हमला कर दिया। उस समय मतगणना का कार्य चल रहा था, ऐसे में हमले के बाद मतगणना हाल के बाहर अफरा-तफरी मच गई। हमले में करुण शर्मा के चेहरे पर चोटें आईं, जिसके पश्चात उसे नागरिक चिकित्सालय पालमपुर ले जाया गया है, जहां उपचार के पश्चात उसे घर भेज दिया गया है।

मतगणना के बाद करुण शर्मा को विजेता घोषित किया गया है। उपमंडल पुलिस अधिकारी डॉ. अमित शर्मा ने बताया कि मतगणना के दौरान उपप्रधान पद के प्रत्याशी करुण शर्मा पर एक व्यक्ति द्वारा हमला किया गया है। उन्होंने बताया कि हमले के बाद आरोपी फरार हो गया ,जिसकी पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!