डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री की लाडली ने संभाली कमान, कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा के पक्ष में किया प्रचार

Edited By Vijay, Updated: 16 May, 2024 03:03 PM

astha agnihotri

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की बेटी आस्था अग्निहोत्री ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी सतपाल रायजादा के पक्ष में चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली है। वीरवार को उन्होंने अपनी गृह पंचायत गोंदपुर जयचंद से कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव...

ऊना (अमित): उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की बेटी आस्था अग्निहोत्री ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी सतपाल रायजादा के पक्ष में चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली है। वीरवार को उन्होंने अपनी गृह पंचायत गोंदपुर जयचंद से कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार शुरू किया और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया। बेटी के चुनाव प्रचार काे देखने के लिए पिता मुकेश अग्निहोत्री भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने भी ग्रामीणों से संवाद किया। 
PunjabKesari

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा का सिंहासन अब देशभर में पूरी तरह से डोल चुका है। कांग्रेस के पक्ष में देशभर में जबरदस्त लहर चल रही है। उन्होंने कहा कि वह हाल ही में राहुल गांधी के लिए रायबरेली से चुनाव प्रचार करके लौटे हैं। हिमाचल के बाहर भी जनता पूरी तरह से कांग्रेस के पक्ष में उतर चुकी है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह केवल मात्र धर्म के नाम पर वोट मांग रही है जबकि विकास के नाम पर भाजपा का कोई भी नेता वोट मांगने से भी कतरा रहा है। उन्होंने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में जब-जब विकास कार्य हुए वह कांग्रेस की ही देन थे।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!