अनुराग ठाकुर ने पेश की सादगी की मिसाल, लखनऊ में कार्यकर्ता के घर पर किया डिनर

Edited By Vijay, Updated: 15 Dec, 2019 09:19 PM

anurag thakur presented an example of simplicity

केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया कि वे जमीन से जुड़े हुए नेता ही नहीं बल्कि भारत सरकार के मंत्री होने के बावजूद पार्टी कार्यकर्ताओं को ज्यादा तवज्जो देते हैं।

हमीरपुर (ब्यूरो): केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया कि वे जमीन से जुड़े हुए नेता ही नहीं बल्कि भारत सरकार के मंत्री होने के बावजूद पार्टी कार्यकर्ताओं को ज्यादा तवज्जो देते हैं। बता दें कि अनुराग ठाकुर हिमवती बहुगुणा यूनिवर्सिटी के शताब्दी दिवस समारोह में भाग लेने लखनऊ गए हुए थे। ये उनका सरकारी दौरा था।

इसके बावजूद जब उन्हें भाजयुमो का एक पुराना कार्यकर्ता मिला और उसने रात का डिनर अपने घर में करने का आग्रह किया तो अनुराग ठाकुर ने कार्यकर्ता की भावना को देखते हुए सरकारी कार्यक्रम में फेरबदल करते हुए सरकारी सुविधाओं को छोड़कर कार्यकर्ता के घर पर रात का डिनर किया, जिससे उस कार्यकर्ता का पूरा परिवार भावुक हो गया।

केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर के साथ गए उत्तराखंड के भाजपा कार्यकर्ता हरीश द्विवेदी ने जब अनुराग ठाकुर के इस व्यवहार को देखा तो वे हैरान रह गए, जिसके बाद उन्होंने अपने ट्विटर पर अनुराग ठाकुर की इस सादगी को सबके साथ शेयर भी किया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!