कांगड़ा में एक और मामला आया सामने, हिमाचल में अब 70 पहुंचा आंकड़ा

Edited By prashant sharma, Updated: 14 May, 2020 05:57 PM

another case came up in kangra 70 still in himachal

हिमाचल प्रदेश में कोरोना के मामले अब लगातार बढ़ते जा रहे हैं। गुरूवार को सुबह एक मां और बेटी के पॉजिटिव आने के बाद दोपहर में एक और मामला आया है।

धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश में कोरोना के मामले अब लगातार बढ़ते जा रहे हैं। गुरूवार को सुबह एक मां और बेटी के पॉजिटिव आने के बाद दोपहर में एक और मामला आया है। इस बार मुंबई से आइ्र एक युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोरोना को लेकर कांगड़ा जिला को राहत मिलती नहीं दिख रही है। कांगड़ा में एक और पॉजिटिव मामला सामने आया है। कांगड़ा शहर के साथ लगते क्षेत्र घुरकड़ी की एक 24 वर्षीय युवती कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। युवती 9 मई को मुंबई से लौटी है। वह एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करती है। युवती होम क्वारंटाइन में थी। डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने बताया कि युवती मुंबई से टैक्सी में तीन लोगों के साथ लौटी थी। इसमें दो युवती के परिवार के सदस्य और एक नादौन जिला हमीरपुर से संबिंंधत है। टैक्सी चालक उसी दिन वापस चला गया था। युवती 7 मई को मुंबई से चली और 9 मई को कांगड़ा पहुंची थी। 13 मई को युवती का कोरोना सैंपल लिया गया था। डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल टांडा में सैंपल जांच में युवती पॉजिटिव पाई गई है। 

युवती के 13 मई को सैंपल लिया गया था। इस मामले के साथ हिमाचल में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 70 पहुंच गया है। साथ ही 29 एक्टिव मामले हैं। कांगड़ा जिला में एक्टिव मामले 12 हो गए हैं। अब तक कांगड़ा में 17 पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। पिछले करीब 12 घंटे में हिमाचल में कोरोना पॉजिटिव के तीन मामले सामने आ चुके हैं। इसमें सिरमौर जिला के पांवटा में दिल्ली से लौटी मां और उसकी सात वर्षीय बेटी पॉजिटिव पाई गई हैं। अब कांगड़ा के घुरकड़ी में मामला सामने आया है। इससे पहले बुधवार को कांगड़ा जिला के पालमपुर में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। यह 29 वर्षीय युवक पालमपुर के सुलह क्षेत्र का रहने वाला है। युवक 28 अप्रैल को गुड़गांव से आया था और होम क्वारंटाइन था। कोरोना जांच के लिए युवक के सैंपल लिए गए थे।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!