Samej Cloudburst: सर्च ऑप्रेशन के छठे दिन डोगरी से एक और श*व बरामद

Edited By Vijay, Updated: 06 Aug, 2024 04:58 PM

another body recovered from dogri

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला के अंतर्गत आते उपमंडल रामपुर के समेज में हुई त्रासदी के बाद से चल रहा सर्च ऑप्रेशन छठे दिन भी जारी रहा। सर्च ऑप्रेशन के दौरान मंगलवार सुबह सुन्नी डैम के करीब डोगरी में एक शव बरामद हुआ है।

शिमला (संतोष): हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला के अंतर्गत आते उपमंडल रामपुर के समेज में हुई त्रासदी के बाद से चल रहा सर्च ऑप्रेशन छठे दिन भी जारी रहा। सर्च ऑप्रेशन के दौरान मंगलवार सुबह सुन्नी डैम के करीब डोगरी में एक शव बरामद हुआ है। यह शव पुरुष का है। इसकी जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि पुरुष का शव सही हालत में है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी सुन्नी भेज दिया गया है। कुल्लू प्रशासन को भी इसके बारे में सूचना दे दी गई है।

अभिषेक वर्मा ने कहा सर्च ऑप्रेशन तीव्र गति से चला हुआ है, जिसमें डॉग स्क्वायड की भी मदद ली जा रही है। बता दें कि 31 जुलाई की रात समेज में आई त्रासदी के दौरान 33 लोग लापता हो गए थे। सर्च ऑप्रेशन के दौरान अभी तक 6 शव बरामद किए जा चुके हैं, जिनमें से 2 शवों की पहचान डीएनए के माध्यम से कर ली गई है, जबकि अन्य शवों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। 
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!