काॅलेजों में स्नातक वार्षिक परीक्षाएं कल से, 153 केंद्रों में 85 हजार विद्यार्थी देंगे परीक्षा

Edited By Vijay, Updated: 27 Mar, 2024 06:07 PM

annual undergraduate exams in colleges to begin tomorrow

काॅलेजों में स्नातक स्तर की वार्षिक परीक्षाएं वीरवार से शुरू होंगी। ये परीक्षाएं मई माह के मध्य तक चलेंगी। इन परीक्षाओं के आयोजन के लिए हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं और काॅलेज प्रबंधनों को परीक्षाओं के...

शिमला (अभिषेक): काॅलेजों में स्नातक स्तर की वार्षिक परीक्षाएं वीरवार से शुरू होंगी। ये परीक्षाएं मई माह के मध्य तक चलेंगी। इन परीक्षाओं के आयोजन के लिए हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं और काॅलेज प्रबंधनों को परीक्षाओं के संचालन के संबंध में दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए हैं। ये परीक्षाएं प्रदेश भर में स्थापित 153 केंद्रों पर होंगी। इन परीक्षाओं में करीब 85 हजार विद्यार्थी बैठेंगे। कोरोना काल के समय विश्वविद्यालय और काॅलेजों का शैक्षणिक कैलेंडर बिगड़ने के बाद इस बार काॅलेजों में मार्च माह में वार्षिक परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। इससे अब परीक्षा परिणाम जून माह तक घोषित करने का लक्ष्य विश्वविद्यालय प्रशासन ने रखा है। ऐसे में काॅलेजों का शैक्षणिक कैलेंडर पटरी पर आ सकेगा और जून माह में ही काॅलेजों में अगले सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो सकेगी। 

बीते वर्षों के दौरान कोविड-19 के कारण उत्पन्न परिस्थितियों के चलते काॅलेजों की परीक्षाओं व कक्षाएं शुरू करने और एडमिशन प्रक्रिया शैड्यूल बिगड़ गया था। इस कारण सभी कार्य समय पर पूरे नहीं हो पा रहे थे। काॅलेजों के विद्यार्थियों के वार्षिक परीक्षाओं में बैठने के लिए रोल नंबर/एडमिट कार्ड भी जैनरेट होना शुरू हो गए हैं। इस बीच अगर किसी विद्यार्थी का रोल नंबर जैनरेट नहीं हुआ है तो वे अपने काॅलेज प्रबंधन से संपर्क कर समस्या का समाधान करवा सकते हैं।

बता दें कि काॅलेजों की ओर से जिन विद्यार्थियों के सीसीए अंक तमाम औपचारिकताओं के पूरा होने के बाद विश्वविद्यालय के समक्ष ऑनलाइन भेजे हैं, उनके रोल नंबर ऑटो जैनरेट हो रहे हैं। डेटशीट के अनुसार स्नातक प्रथम वर्ष की परीक्षाएं 13 मई तक चलेंगी जबकि द्वितीय वर्ष की वार्षिक परीक्षाएं 28 मई से शुरू होकर 15 मई तक चलेंगी और अंतिम वर्ष की वार्षिक परीक्षाएं 8 मई तक चलेंगी।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!