Missing: सैर के लिए निकला बुजुर्ग हुआ लापता, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Rahul Singh, Updated: 30 Aug, 2024 04:16 PM

an elderly man who went for a walk has gone missing

मौहल इलाके में घर से सैर के लिए निकला बुजुर्ग लापता हो गया। पुलिस के अनुसार अमर चंद ने भुंतर थाना में शिकायत की है कि उसके 80 वर्षीय बुजुर्ग पिता तोत राम सुबह के समय सैर के लिए निकले। लोगों ने उन्हें मौहल बाजार में सैर करते हुए देखा। इसके बाद इसके...

कुल्लू, (शम्भू प्रकाश): मौहल इलाके में घर से सैर के लिए निकला बुजुर्ग लापता हो गया। पुलिस के अनुसार अमर चंद ने भुंतर थाना में शिकायत की है कि उसके 80 वर्षीय बुजुर्ग पिता तोत राम सुबह के समय सैर के लिए निकले। लोगों ने उन्हें मौहल बाजार में सैर करते हुए देखा। इसके बाद इसके पिता वापस घर नहीं लौटे।

उन्होंने अपने स्तर पर अपने पिता को जान- पहचान वाले लोगों के यहां ढूंढा लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। एस.पी. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने घटना की पुष्टि की है। उधर, भुंतर में ब्यास नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या करने वाले सुरेश गोयल का भी अभी कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस उन्हें ढूंढ रही है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!