घर में मौजूद थे परिवार के सभी सदस्य, चोरों ने ऐसे दिया बड़ी वारदात को अंजाम

Edited By Kuldeep, Updated: 30 Jun, 2024 04:34 PM

amb house theft

उपमंडल अम्ब के तहत चुरूडू में चोरों ने एक घर में सेंध लगाकर लाखों के आभूषण व हजारों की नकदी पर पर हाथ साफ़ किया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी।

अम्ब (अश्विनी): उपमंडल अम्ब के तहत चुरूडू में चोरों ने एक घर में सेंध लगाकर लाखों के आभूषण व हजारों की नकदी पर पर हाथ साफ़ किया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी अनुसार शनिवार रात्रि चोरों ने घर में सो रहे सदस्यों की उपस्थिति में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। परिवारिक सदस्य कमरों में सो रहे थे कि चोरों ने एक कमरे में सेंध लगाकर भीतर बैड बॉक्स में रखा हुआ कीमती सामान चोरी कर लिया। परिवारिक सदस्य जब सुबह उठे तो कमरे का मंजर देखकर स्तब्ध रह गए।

बताया जा रहा है कि घर में चोरों ने जिस कमरे में सेंध लगाई है, उस कमरे के दरवाजे पर ताला नहीं लगा था। चोरों ने बैड बॉक्स की पूरी तलाशी ली हुई थी और सारा सामान बिखरा पड़ा था। घर के मालिक रविन्द्र कुमार पुत्र बलवंत सिंह वार्ड नम्बर -5 निवासी चुरूडू ने पुलिस को बताया कि चोरों ने बैड बॉक्स में एक सोने का हार, किट्टी सैट,पांच सोने की अंगूठियाँ, चांदी की पायलें, चांदी का ग्लास व बैड बॉक्स में रखे हुए करीब 5 हजार रूपये चोरी कर लिए हैं। थाना प्रभारी अम्ब गौरव भारद्वाज का कहना है कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मौके का निरीक्षण कर जांच पड़ताल शूरू कर दी है।पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!