युकां ने सिलैंडर चौराहे पर रखकर किया प्रदर्शन

Edited By Kuldeep, Updated: 18 Feb, 2020 11:17 PM

amb dearness yukan performance

बढ़ रही महंगाई को लेकर युकां ने अम्ब में रोष प्रदर्शन किया। मंगलवार को युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव राघव ठाकुर की अगुवाई में युकां पदाधिकारियों व कार्यकत्र्ताओं ने विश्रामगृह अम्ब से अम्ब चौक तक रोष रैली निकाली और महंगाई को लेकर सरकार के विरुद्ध...

अम्ब (अश्विनी): बढ़ रही महंगाई को लेकर युकां ने अम्ब में रोष प्रदर्शन किया। मंगलवार को युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव राघव ठाकुर की अगुवाई में युकां पदाधिकारियों व कार्यकत्र्ताओं ने विश्रामगृह अम्ब से अम्ब चौक तक रोष रैली निकाली और महंगाई को लेकर सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। इस मौके पर हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से युकां अध्यक्ष मनिन्द्र, डिम्पल कटोच, हरोली ब्लॉक के प्रधान प्रशांत राय, प्रदेश युकां सचिव सुमित शर्मा, युकां कुटलैहड़ के प्रधान नीरज ठाकुर, गगरेट के प्रधान अमन ठाकुर, प्रदेश सचिव युकां अखिल अग्निहोत्री, प्रदेश सचिव रोहन कालिया, प्रदेश युकां महासचिव चंदन राणा, चिंतपूर्णी युकां अध्यक्ष अनुज धीमान, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष मोहम्मद असलम, तनुज, आलिव मोहम्मद, आशीष, संदीप कुमार, शमशेर सिंह, ऋषभ कहोल, गौरव लट्ठ, ईशान ठाकुर, आदित्य ठाकुर व सुधांशु सहित दर्जनों युकां पदाधिकारियों व सदस्यों ने अम्ब चौक में एलपीजी गैस सिलैंडर चौराहे में रखकर महंगाई को लेकर रोष प्रदर्शन किया।

महंगाई को नियंत्रित करने में केंद्र सरकार विफल

इस मौके पर राघव राणा ने कहा कि बढ़ रही महंगाई को नियंत्रित करने में केंद्र सरकार विफल साबित हुई है। चरम सीमा पर पहुंच चुकी महंगाई ने आम जनमानस की कमर तोड़ दी है जबकि एलपीजी सिलैंडर में हुई वृद्धि के चलते लोगों के घरों का बजट बुरी तरह से बिगड़ गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र व प्रदेश सरकार बेरोजगारी व महंगाई पर काबू पाने में असफल साबित हुई हैं। इसके चलते पब्लिक में रोष है। इससे पूर्व विश्रामगृह अम्ब में पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार, चिंतपूर्णी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलवान सिंह व अन्य पदाधिकारियों तथा सदस्यों की बैठक हुई। बैठक में भाजपा सरकार को घेरने पर रणनीति बनाई गई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!