बिलासपुर में गरीबों को छोड़ अमीरों पर मेहरबान हुई ये पंचायत, जानिए क्या हुआ गड़बड़झाला (Video)

Edited By Vijay, Updated: 13 Oct, 2019 04:25 PM

जिला बिलासपुर की ग्राम पंचायत बड़ोल देवी के ग्रामीणों ने प्रैस वार्ता के माध्यम से पंचायत प्रतिनिधियों पर आईआरडीपी एवं बीपीएल में निर्धन लोगों को दरकिनार कर अमीर वर्ग से संबंधित परिवारों के चयन का आरोप लगाया है।

बिलासपुर (मुकेश): जिला बिलासपुर की ग्राम पंचायत बड़ोल देवी के ग्रामीणों ने प्रैस वार्ता के माध्यम से पंचायत प्रतिनिधियों पर आईआरडीपी एवं बीपीएल में निर्धन लोगों को दरकिनार कर अमीरवर्ग से संबंधित परिवारों के चयन का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि पंचायत द्वारा पात्र लोगोंं की अनदेखी कर मनमानेपूर्ण तरीके से बीपीएल सूची बनाई गई है। उन्होंने प्रदेश सरकार से इस प्रकरण को लेकर की उच्च स्तरीय जांच की मांग  की है। ग्रामीणों ने कहा कि जिला प्रशासन के समक्ष बार-बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे लोगों में रोष है।

बिलासपुर में मीडिया को संबोधित करते हुए ग्राम पंचायत बड़ोल देवी के वार्ड सदस्य विजय कुमार ने कहा कि इस मसले पर डीसीको 12 अप्रैल, 2018 को ज्ञापन प्रेषित किया था, उसके बाद एडीएम ने वहां का दौरा कर सर्वे करवाने के आदेश दिए थे। अक्तूबर, 2018 को सर्वेे की सूची घोषित हुई थी लेकिन 21 जुलाई, 2019 को ग्राम सभा स्थगित हो गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्होंने फिर से डीसी को गत माह ज्ञापन सौंपा था फिर भी कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने सरकार से मांग की है कि ग्राम पंचायत बडोल देवी में आईआरडीपी एवं बीपीएल के वहीं में हुई कथित भ्र्रष्टाचार व भाई भतीजवाद की उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!