बिना लाइसैंस शराब बिक्री पर ठोका 50 हजार जुर्माना

Edited By kirti, Updated: 20 Oct, 2019 10:58 AM

alcohol sales

सरकाघाट के एक शराब कारोबारी को बिना लाइसैंस शराब की बिक्री करने पर ए.डी.एम. कोर्ट ने 50 हजार रुपए का जुर्माना ठोका है। यह केस 4 माह पूर्व सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा विभाग मंडी ने कोर्ट में लगाया था जिसकी सुनवाई करते हुए ए.डी.एम. कोर्ट ने उपरोक्त...

मंडी (ब्यूरो): सरकाघाट के एक शराब कारोबारी को बिना लाइसैंस शराब की बिक्री करने पर ए.डी.एम. कोर्ट ने 50 हजार रुपए का जुर्माना ठोका है। यह केस 4 माह पूर्व सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा विभाग मंडी ने कोर्ट में लगाया था जिसकी सुनवाई करते हुए ए.डी.एम. कोर्ट ने उपरोक्त जुर्माना वसूलने के आदेश दिए हैं। इधर, त्यौहारी सीजन के चलते मंडी के खाद्य सुरक्षा विभाग ने मंडी शहर में मिठाई की दुकानों का औचक निरीक्षण कर एहतियातन मिठाइयों के सैंपल भरे। लड्डू और बर्फी के ये 2 सैंपल जांच के लिए अब कंडाघाट स्थित विभाग की प्रयोगशाला में भेजे जा रहे हैं। फिलहाल खाद्य सुरक्षा विभाग के दीपावली के मौके पर औचक निरीक्षण करने से मिठाई का कारोबार करने वाले दुकानदारों में हड़कंप मच गया है।

दीपावली से एक सप्ताह पहले मिठाई व अन्य खाद्य सामग्री में मिलावट को रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने चैकिंग अभियान शुरू कर दिया है। लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ विभाग ने शिकंजा कसा है जिससे लोगों में भी खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर विश्वास बढ़ा है। विभाग की टीम ने शहर में करियाना और मिठाइयों की दुकानों में चैकिंग की। इस दौरान मिठाइयों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!