Edited By Simpy Khanna, Updated: 06 Oct, 2019 10:57 AM
पहाड़ों की रानी शिमला की शान कहलाने वाले रिज मैदान को बचाने के लिए नगर निगम ने कवायद शुरू कर दी है। नगर निगम ने धंसते रिज को बचाने के लिए प्लान तैयार लर लिया है और इसके लिए 35 करोड़ नगर निगम खर्च करने जा रहा है। गेटी के सामने धंस रहे रिज के निचले...
शिमला (तिलक) : पहाड़ों की रानी शिमला की शान कहलाने वाले रिज मैदान को बचाने के लिए नगर निगम ने कवायद शुरू कर दी है। नगर निगम ने धंसते रिज को बचाने के लिए प्लान तैयार लर लिया है और इसके लिए 35 करोड़ नगर निगम खर्च करने जा रहा है। गेटी के सामने धंस रहे रिज के निचले हिस्से में नगर निगम कॉम्प्लेक्स बनाने जा रहा है। कॉम्प्लेक्स बनाने के लिए निगम द्वारा परीक्षण किया जा रहा है।
जियोलोजिकल की टीम ने बोरबेल खोदने का कार्य शुरू कर दिया है। पचास मीटर तक गड्डा खोदकर मिट्टी के नमूने भरे जाएंगे। जिसे जांच के लिए भेजा जाएगा और उसके बाद जांच की रिपोर्ट आने पर ही कार्य शुरू किया जाएगा। जिसके बाद यहां कॉम्प्लेक्स बनाने का कार्य शुरू किया जाएगा। इस कॉम्प्लेक्स में डीसी ऑफिस में चल रहे नगर निगम के कार्यालयों को शिफ्ट किया जाएगा और इसी कॉम्प्लेक्स की छत पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भव्य प्रतिमा भी लगाई जाएगी।
नगर निगम की महापौर कुसुम सदरेट ने कहा कि रिज का एक हिसा हर साल धंस रहा है । इसे बचाने के लिए निगम ने 35 करोड़ का प्लान तैयार किया है और धंस रहे हिस्से के नीचे कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा और इसके ऊपर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा लगाई जाएगी। बता दें कि हर साल रिज मैदान का एक हिसा बरसात के धंस रहा है।
इस साल भी गेटी के सामने वाले हिस्से में बड़ी बड़ी दरारें पड़ गई है। नगर निगम ने लीपापोती कर इन दरारों को भरा गया है। वही अब नगर निगम ने रिज के इस हिस्से को सुरक्षित करने के लिए प्लान बनाया गया है ताकि भविष्य में रिज का ये हिस्सा ना धंसे।