पहाड़ों की रानी शिमला घूमने पहुंचीं बॉलीवुड की 'डिंपल गर्ल', बाइक पर घूमा शहर (Watch Video)

Edited By Vijay, Updated: 20 Oct, 2019 05:18 PM

बॉलीवुड की ‘डिम्पल गर्ल’ से मशहूर अभिनेत्री प्रीति जिंटा इन दिनों शिमला की वादियों के बीच घूमने का लुत्फ उठा रही हैं। इसके अलावा अपने परिवार के सदस्यों के साथ समय बिता रही हैं। काफी समय बाद अपने घर शिमला पहुंचीं प्रीति जिंटा यहां आकर बेहद उत्साहित...

शिमला: बॉलीवुड की ‘डिम्पल गर्ल’ से मशहूर अभिनेत्री प्रीति जिंटा इन दिनों शिमला की वादियों के बीच घूमने का लुत्फ उठा रही हैं। इसके अलावा अपने परिवार के सदस्यों के साथ समय बिता रही हैं। काफी समय बाद अपने घर शिमला पहुंचीं प्रीति जिंटा यहां आकर बेहद उत्साहित हैं। शिमला पहुंचने के बाद प्रीति जिंटा ने पहाड़ों की रानी शिमला की सैर की। हालांकि उनके शिमला पहुंचने की जानकारी बहुत कम लोगों को है।
PunjabKesari

शिमला पहुंचने पर प्रीति जिंटा ने अपने भाई के साथ बाइक पर शिमला का भ्रमण किया और शिमला में बिताए समय और बचपन की यादों को ताजा किया। इतना ही नहीं जंगल में भ्रमण के दौरान उन्हें एक छोटे से बच्चे ने किस की। अभिनेत्री प्रीति जिंटा हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के रोहड़ू में जन्मी हैं और उनका बचपन शिमला में ही बीता है। शिमला में घूमते समय वह उन सभी स्थानों पर गईं, जहां पर बचपन में स्कूल के दिनों में जाया करती थीं।
PunjabKesari

शिमला घूमने का वीडियो शेयर किया

शिमला पहुंचने व यहां सैर करने के अपने अनुभवों को प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पर भी सांझा किया है। वह शिमला में बड़ी भीड़ को देख हैरान हो गई हैं और कहा कि विश्वास नहीं कर सकती कि शिमला कैसे भीड़भाड़ वाला शहर बन बया है। इसके अलावा उन्होंने शिमला घूमते हुए एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वह एक बच्चे के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो के माध्यम से उन्होंने कहा कि शिमला आकर उन्हें मजा गया है। उन्होंने कहा कि शिमला की वादियों की बहुत याद आती है। शिमला की वे चीजें जिन्हें वह बहुत याद करती हैं, वह यहां के पहाड़, वादियां व चाय है, साथ ही उन्होंने लिखा है कि धरती पर स्वर्ग शिमला।
PunjabKesari

वर्ष 2006 से शुरू हुआ फिल्मी करियर

उल्लेखनीय है कि प्रीति जिंटा ने शिमला स्थित कॉन्वैंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल से शिक्षा ग्रहण की है और सेंट बीड््स कॉलेज से भी शिक्षा ग्रहण की। वर्ष 2006 में प्रीति ने मुम्बई की ओर रुख किया था। बॉलीवुड में उन्होंने फिल्म ‘दिल से’ से अपने करियर की शुरूआत की। उनके करियर में कई फिल्में सुपरहिट रहीं और उन्हें कई अवार्ड भी मिले।
PunjabKesari

पहाड़ी टोपी में हिमाचली लड़की

अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने हिमाचली टोपी में अपनी एक सैल्फी भी सोशल मीडिया पर शेयर की है। सैल्फी शेयर करने के साथ ही उन्होंने लिखा है कि पहाड़ी टोपी में हिमाचली लड़की। यह फोटो सोशल मीडिया पर उनके फैंस द्वारा खूब पसंद की जा रही है। इसके अलावा उन्होंने अपने परिवार के साथ ली सैल्फी भी फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की है।
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!