‘डॉ. मशहूर गुलाटी’ ने धर्मशाला में लगाए चौके-छक्के, प्रशंसकों के साथ ली सैल्फी

Edited By Vijay, Updated: 23 Jan, 2020 08:42 PM

actor sunil grover in dharamshala

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में वीरवार को अभिनेता और डॉ. मशहूर गुलाटी सुनील ग्रोवर मैदान में क्रिकेट खेलने के लिए उतरे। कॉमेडी के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध सुनील ग्रोवर ने धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में बल्ले पर हाथ आजमाते हुए खूब लुत्फ...

धर्मशाला (जिनेश): अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में वीरवार को अभिनेता और डॉ. मशहूर गुलाटी सुनील ग्रोवर मैदान में क्रिकेट खेलने के लिए उतरे। कॉमेडी के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध सुनील ग्रोवर ने धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में बल्ले पर हाथ आजमाते हुए खूब लुत्फ उठाया। एक्टर-कॉमेडियन सुनील ग्रोवर धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में इन्वैस्टर्स व स्टार्ट अप टीमों के बीच हुए मैच के लिए पहुंचे थे।

उन्होंने यह मैच इन्वैस्टर्स टीम की तरफ से खेला। हालांकि इस मैच में उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा लेकिन उन्होंने इस मैच के दौरान काफी आनंद लिया। सुनील ग्रोवर के धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में पहुंचने की सूचना मिलने के बाद उनके प्रशंसक भी स्टेडियम में पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने अपने प्रशंसकों के साथ सैल्फी भी ली। इस मैच के बाद सुनील दोबारा होटल पैवेलियन के लिए रवाना हो गए।

उल्लेखनीय है कि सुनील ग्रोवर द कपिल शर्मा शो में डॉ. मशहूर गुलाटी तथा गुत्थी किरदारों से लोगों के दिलों में घर बनाने में कामयाब हुए थे। कॉमेडी शो में उनके किरदारों को आज भी उनके प्रशंसक मिस कर रहे हैं। उन्होंने गब्बर इज बैक तथा भारत फिल्म में भी बेहतरीन अभिनय किया है। वीरवार को धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में उनके पहुंचने की खबर लगते ही उनके प्रशंसक उनसे मिलने के लिए स्टेडियम पहुंच गए थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!