मनाली के सोलंगनाला में पैराग्लाइडिंग करते समय हादसा, पर्यटक महिला सहित 2 घायल

Edited By Vijay, Updated: 06 Feb, 2020 08:05 PM

accident while paragliding in manali

पर्यटन नगरी मनाली के विश्व विख्यात पर्यटन स्थल सोलंगनाला में वीरवार को एक पैराग्लाइडर पैराग्लाइडिंग करते समय हादसे का शिकार हो गया है। हादसे में पायलट और पर्यटक दोनों घायल हो गए, जिन्हें मनाली के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

कुल्लू (दिलीप): पर्यटन नगरी मनाली के विश्व विख्यात पर्यटन स्थल सोलंगनाला में वीरवार को एक पैराग्लाइडर पैराग्लाइडिंग करते समय हादसे का शिकार हो गया है। हादसे में पायलट और पर्यटक दोनों घायल हो गए, जिन्हें मनाली के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल दोनों घायल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा वीरवार दोपहर बाद 3 बजे के करीब पेश आया है।

बताया रहा है पैराग्लाइडिंग करने के बाद जब पैराग्लाइडर लैंड हो रहा था तो उस समय हवा का रुख बदलने से पैराग्लाइडर का संतुलन बिगड़ गया और पैराग्लाइडर एकदम सेजमीन पर आ गिरा। इस हादसे में पायलट और पर्यटक महिला दोनों घायल हो गए, जिनका मनाली के अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायल पायलट की पहचान मनाली निवासी के रूप में हुई है जबकि पर्यटक महिला सवीता केरल की रहने वाली।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!