Bilaspur: निजी बस से टकराकर खाई के मुहाने पर लटकी HRTC बस, यात्रियों की अटकी सांसें...मची चीख-पुकार

Edited By Vijay, Updated: 20 Aug, 2026 01:34 PM

accident in bilaspur

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। यहां भगेड़-पनौल सड़क पर हनुमान मंदिर बकरोआ के पास एक एचआरटीसी बस और निजी बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

बिलासपुर/घुमारवीं: हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। यहां भगेड़-पनौल सड़क पर हनुमान मंदिर बकरोआ के पास एक एचआरटीसी बस और निजी बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि एचआरटीसी की बस सड़क से नीचे की तरफ हवा में लटक गई। बस को इस हालत में देखकर यात्रियों की सांसें अटक गईं। गनीमत यह रही कि इस खौफनाक हादसे में किसी की जान नहीं गई और एक बड़ा हादसा टल गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एचआरटीसी की बस जबलू रूट से घुमारवीं की ओर जा रही थी, जबकि निजी बस घुमारवीं से पनौल की तरफ आ रही थी। जैसे ही दोनों बसें हनुमान मंदिर बकरोआ के पास एक बड़े और तीखे मोड़ पर पहुंचीं, एचआरटीसी बस के चालक ने वाहन से अचानक नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित होकर यह बस सामने से आ रही निजी बस से जा टकराई और सड़क के किनारे आधी हवा में लटक गई।

हादसे के वक्त दोनों बसों में सवारियां मौजूद थीं। बस के सड़क से बाहर लटकते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सवारियों में चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि किसी भी यात्री को गंभीर चोट या नुक्सान नहीं पहुंचा है, हालांकि कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। हादसे का पता चलते ही स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और यात्रियों को सुरक्षित बसों से बाहर निकालने में मदद की।

दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए मौके पर दहशत का माहौल रहा, लेकिन यात्रियों के सुरक्षित बाहर निकलने के बाद स्थिति सामान्य और शांतिपूर्ण हो गई। इस हादसे के कारण सड़क मार्ग पर कुछ देर के लिए यातायात भी काफी प्रभावित हुआ और दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए यातायात सुचारू करवाया और अब हादसे के सटीक कारणों की गहनता से जांच की जा रही है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!