सेना में अभिषेक ने चमकाया हिमाचल का नाम, बना लैफ्टिनैंट

Edited By Ekta, Updated: 10 Mar, 2019 12:12 PM

abhishek in army

हमीरपुर जिला के बमसन विकास खंड टौणी देवी के हिम्मर (घरौंण) गांव का अभिषेक ठाकुर पुत्र विजय सिंह ठाकुर भारतीय सेना में कमीशन पास कर लैफ्टिनैंट बना है। अभिषेक ठाकुर ने जमा-2 तक की पढ़ाई हिम अकादमी स्कूल हमीरपुर से की है और उसके बाद डी.ए.वी. कालेज...

हमीरपुर (राजीव): हमीरपुर जिला के बमसन विकास खंड टौणी देवी के हिम्मर (घरौंण) गांव का अभिषेक ठाकुर पुत्र विजय सिंह ठाकुर भारतीय सेना में कमीशन पास कर लैफ्टिनैंट बना है। अभिषेक ठाकुर ने जमा-2 तक की पढ़ाई हिम अकादमी स्कूल हमीरपुर से की है और उसके बाद डी.ए.वी. कालेज जालंधर से बी.टैक. की पढ़ाई पूरी करने के बाद जनवरी, 2018 में शॉर्ट सर्विस कमीशन पास किया। जिसके बाद अभिषेक ने ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी चेन्नई (मद्रास) में लैफ्टिनैंट की ट्रेनिंग की।

अभिषेक ठाकुर ने शनिवार को पासआऊट परेड में लैफ्टिनैंट की कसम ली। इस दौरान लै. अभिषेक ठाकुर के पिता विजय सिंह ठाकुर व माता सरिता राजपूत भी मौजूद रहीं। उनके माता-पिता ने बताया कि उन्हें गर्व है कि उनके बेटे अभिषेक ने भारतीय सेना को चुना और उसमें आफिसर बना है। उन्होंने कहा कि अभिषेक की उपलब्धि के लिए उसके शिक्षकों का बड़ा योगदान रहा है। वहीं अभिषेक ठाकुर ने बताया कि भारतीय सेना में आफिसर बनकर वह गर्व महसूस कर रहे हैं तथा भारतीय सेना में आफिसर बनना उनका सपना था। वहीं अभिषेक ठाकुर को लैफ्टिनैंट बनने पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल व सांसद अनुराग ठाकुर ने बधाई दी है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!