हिमाचल में भाजपा का कार्यकाल निराशाजनक, केजरीवाल की नकल कर रहे जयराम : सत्येंद्र जैन

Edited By Vijay, Updated: 22 May, 2022 11:29 PM

aap leader satyender jain target on bjp

आम आदमी पार्टी द्वारा रविवार को राजगढ़ के नेहरू मैदान में जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा में पार्टी के प्रदेश प्रभारी व दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार का कार्यकाल निराशाजनक रहा है। अब मुख्यमंत्री साढ़े 4...

राजगढ़ (गोपाल): आम आदमी पार्टी द्वारा रविवार को राजगढ़ के नेहरू मैदान में जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा में पार्टी के प्रदेश प्रभारी व दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार का कार्यकाल निराशाजनक रहा है। अब मुख्यमंत्री साढ़े 4 वर्ष के बाद विकास योजनाओं के लिए करोड़ों रुपए की घोषणाएं कर रहे हैं। प्रदेश में आजादी के 7 दशकों के बाद भी सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल व परिवहन जैसी सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है। भाजपा हो या कांग्रेस, दोनों दलों की सरकारों ने विकास के नाम पर केवल जनता से वोट लेने का कार्य किया है। प्रदेश में प्रतिदिन घोटाले हो रहे हैं। हाल ही में पुलिस भर्ती घोटाला सैंकड़ों करोड़ का है।

इस बार जनता के पास सशक्त विकल्प
उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता के पास पहले कोई विकल्प नहीं था, इसलिए एक बार भाजपा और दूसरी बार कांग्रेस की सरकार बन जाती थी। इस बार जनता के पास सशक्त विकल्प है। इस बार जनता आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएगी, जो दिल्ली व पंजाब की तर्ज पर आम लोगों के काम करने वाली सरकार होगी। उन्होंने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए आमूल-चूल परिवर्तन होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में ऐसा झाड़ू चलाएं कि भाजपा को 8 और आम आदमी पार्टी को 60 सीटें देकर विजयी बनाएं।

हिमाचल में कांग्रेस का होगा दिल्ली जैसा हाल
उन्होंने कांग्रेस पार्टी को टक्कर से बाहर बताते हुए कहा कि दिल्ली में कांग्रेस 2 बार कोई सीट हासिल नहीं कर पाई और इस बार हिमाचल में भी यही होगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि वह आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल की नकल कर रहे हैं। पहले जो भाजपा आम आदमी को मुफ्त कुछ देने का विरोध करती थी, अब हिमाचल में 125 यूनिट बिजली फ्री दी है। 

शिरगुल मंदिर में नवाया शीश
राजगढ़ पहुंचने पर सत्येंद्र जैन सबसे पहले आराध्य देव शिरगुल मंदिर पहुंचे और देवता का आशीर्वाद ग्रहण किया। आयोजकों द्वारा सिरमौरी धाम का आयोजन किया गया, जिसमें सतेंद्र जैन ने भी आम जनता के साथ भोजन ग्रहण किया। इस मौके पर जनसभा के आयोजक पंकज सोहल, आप के नेता मनीष ठाकुर, धावक सुनील शर्मा, गीता सिंह, करतार सिंह ग्रेवाल और पच्छाद के अध्यक्ष अजय वर्मा उपस्थित थे।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!