श्रीखंड महादेव यात्रा पर गए एक और श्रद्धालु की मौत, अब तक इतने लोग गंवा चुके जान

Edited By Kuldeep, Updated: 21 Jun, 2024 06:28 PM

aani shrikhand yatra devotee death

श्रीखंड महादेव यात्रा पर गए उत्तर प्रदेश के श्रद्धालु की मौत हो गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव मृतक के भाई को सौंप दिया है।

आनी (ब्यूरो): श्रीखंड महादेव यात्रा पर गए उत्तर प्रदेश के श्रद्धालु की मौत हो गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव मृतक के भाई को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार निरमंड थाना पुलिस के कंट्रोल रूम में संदीप वर्मा ने सूचना दी कि उसके भाई की श्रीखंड महादेव यात्रा के दौरान गिर जाने के कारण मौत हो गई है। वह चलते समय बर्फ के ऊपर फिसल गया और करीब 250 मीटर नीचे खाई में गिर गया, जहां से स्थानीय लोगों की मदद से शव को निकाला गया। कैंप में लाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान विनय वर्मा (50) पुत्र श्याम सुंदर वर्मा निवासी गुलाठी जिला बुलंद शहर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। एसपी खुशहाल शर्मा ने घटना की पुष्टि की है।

यात्रा शुरू होने से पहले ही 3 मौतें
श्रीखंड महादेव यात्रा अभी शुरू भी हुई नहीं है और 3 लोग काल का ग्रास बन गए। अब उत्तर प्रदेश के व्यक्ति की मौत हो गई, इससे पूर्व 2 लोगों की जान गई है। 2 रोज पहले ही डीसी ने इस यात्रा को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की है। कई लोग यात्रा पर जा रहे हैं और प्रशासन की ओर से इस पर कोई पाबंदी भी नहीं है। जानकारों का कहना है कि जो लोग चोरी छिपे यात्रा पर निकल रहे हैं उन पर नजर रखी जाए और लोगों को इस प्रकार जोखिम उठाकर यात्रा पर तब तक न जाने दें जब तक कि आधिकारिक तौर पर यात्रा शुरू नहीं होती है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!