Hamirpur: सड़क पर बेसहारा जानवर को बचाते समय निजी वाहन करीब 100 फुट खाई में गिरा

Edited By Jyoti M, Updated: 12 Sep, 2024 10:30 AM

a private vehicle fell into a ditch about 100 feet deep

बस अड्डा सुजानपुर से करीब 1 किलोमीटर की दूरी पर टीहरा रोड पर एक निजी वाहन सड़क पर बेसहारा पशु को बचाते समय आई. टैन कार करीब 100 फुट खाई में गिर गई।

सुजानपुर, (अश्वनी): बस अड्डा सुजानपुर से करीब 1 किलोमीटर की दूरी पर टीहरा रोड पर एक निजी वाहन सड़क पर बेसहारा पशु को बचाते समय आई. टैन कार करीब 100 फुट खाई में गिर गई।

निजी वाहन चालक नवीन शर्मा पुत्र देशराज निवासी बटूरड़ा व वाहन में सवार दीक्षा पुत्री सुखदेव निवासी मैड को इस घटना में मामूली चोटें आई हैं । इस बात की जानकारी देते हुए सुजानपुर थाना कार्यकारी प्रभारी कुलदीप पटियाल ने बताया कि निजी वाहन के क्षतिग्रस्त होने के बाद वाहन चालक नवीन शर्मा व दीक्षा को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल पंहुचाया, जहां पर डाक्टर ने उनका प्राथमिक उपचार किया।

उन्होंने बताया कि इस घटनाक्रम के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!