खेत में चारा काट रहा था व्यक्ति, पेड़ से गिरकर मौत

Edited By Kuldeep, Updated: 20 May, 2024 03:57 PM

a person died after falling from a tree

ग्राम पंचायत सराहन के गांव चपलाह में पेड़ से गिरने के कारण ग्रामीण की मौत हो गई। मृतक की पहचान बोबी राम (33) पुत्र विष्णू गांव चपलाह डाकघर सराहन के रूप में हुई है।

चम्बा (रणवीर): ग्राम पंचायत सराहन के गांव चपलाह में पेड़ से गिरने के कारण ग्रामीण की मौत हो गई। मृतक की पहचान बोबी राम (33) पुत्र विष्णू गांव चपलाह डाकघर सराहन के रूप में हुई है। बोबी राम अपने घर के पास खेत में पेड़ से पशुओं के लिए चारा काट रहा था। इसी दौरान पांव फिसलने के कारण नीचे जमीन पर आ गिरा। बोवी के गिरने की आवाज सुनकर उसके परिजनों ने उसे तुरंत मैडीकल कालेज चम्बा पहुंचाया जंहा इलाज के दौरान उक्त व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सदर पुलिस थाना से टीम ने मैडीकल कालेज पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेने के परिजनों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया।

इस संबंध में विपन ठाकुर, एमएस मैडीकल कालेज चम्बा ने बताया कि चम्बा मैडीकल कालेज में उपचार के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई। इस बारे में घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। एस.पी. चम्बा अभिषेक यादव ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर जाकर परिजनों के बयान दर्ज किए। इस बारे में जांच की जा रही है। घास काटते हुए पेड़ से गिरने से व्यक्ति की मौत हुई है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!