हिमाचल में कोरोना से 9 लोगों की मौत, 1063 आए नए संक्रमित मरीज

Edited By Vijay, Updated: 25 Jan, 2022 10:22 PM

9 deaths due to corona in himachal

हिमाचल प्रदेश में कोरोना से मौतों के आंकड़ें में लगातार बढ़ौतरी जारी है। प्रदेश में बीते 24 घंटों के अंदर 9 लोगों की मौत कोरोना से हुई है जबकि 1063 नए संक्रमित मामले सामने आए हैं। कोरोना से बिलासपुर में 62 साल के व्यक्ति, बिलासपुर में 63 साल के...

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश में कोरोना से मौतों के आंकड़ें में लगातार बढ़ौतरी जारी है। प्रदेश में बीते 24 घंटों के अंदर 9 लोगों की मौत कोरोना से हुई है जबकि 1063 नए संक्रमित मामले सामने आए हैं। कोरोना से बिलासपुर में 62 साल के व्यक्ति, बिलासपुर में 63 साल के व्यक्ति, शिमला में 64, 84 व 60 साल के व्यक्ति, कांगड़ा में 43 साल के व्यक्ति, सोलन में 86 साल के व्यक्ति, मंडी में 91 साल की महिला व हमीरपुर में 23 साल की महिला की मौत हुई है। वहीं नए आए संक्रमितों में बिलासपुर के 87, चम्बा के 34, हमीरपुर 105, कांगड़ा के 197, किन्नौर के 7, कुल्लू के 37, लाहौल-स्पीति का 1, मंडी के 129, शिमला के 108, सिरमौर के 125, सोलन के 158 व ऊना के 75 मरीज शामिल हैं। इसके अलावा एक दिन के अंदर 3298 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 263131 पहुंच गया है। वर्तमान में 13278 कोरोना संंक्रमितों का उपचार चल रहा है, वहीं अभी तक 245890 मरीज कोरोना से जंग जीत चुके हैं। प्रदेश में अभी तक कुल 4260536 लोगों के टैस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 3997421 मरीजों की रिपोर्ट नैगेटिव आ चुकी है। अभी तक कोरोना से 3936 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश के विभिन्न जिलों से 5906 लोगों के सैंपल लिए गए, जिनमें से 4931 सैंपलों की रिपोर्ट नैगेटिव आई है जबकि 2 की रिपोर्ट आना बाकी है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!