इंदौरा में जुआ खेलते 4 धरे

Edited By Jinesh Kumar, Updated: 09 Nov, 2018 02:58 PM

5 person arested while playing gambling in indora

पुलिस थाना इंदौरा के अंतर्गत 4 लोगों को जुआ खेलते हुए पुलिस ने रंगे हाथों धर दबोचा। पुलिस ने कथित उक्त जुआरियों से हजारों रुपए की नकदी भी जब्त की है।

इंदौरा (अजीज) : पुलिस थाना इंदौरा के अंतर्गत 4 लोगों को जुआ खेलते हुए पुलिस ने रंगे हाथों धर दबोचा। पुलिस ने कथित उक्त जुआरियों से हजारों रुपए की नकदी भी जब्त की है। मामले के संदर्भ में जिला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष पटियाल ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि इंदौरा के वार्ड नंबर 2 में स्थित एक घर में जुआ खेला जा रहा है। जिस पर एसएचओ इंदौरा संदीप पठानिया, एएसआई विपिन व पुलिस टीम ने उस घर पर दबिश दी व मौके पर बलवीर सिंह, सरवण कुमार निवासी गांव गुड़ा कलां तहसील पठानकोट पंजाब, दौलतराम निवासी गांव चूहड़पुर तहसील इंदौरा व एक अन्य व्यक्ति जिसके घर में जुआ खेला जा रहा था को रंगे हाथों धर दबोचा। जिनसे 29 हजार 280 रुपए की नकदी भी जब्त की गई है। पुलिस ने उक्त चारों के विरुद्ध अभियोग संख्या 303, 18 अंतर्गत जुआ अधिनियम 13, 3, 67 पुलिस थाना इंदौरा में दर्ज कर लिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!