33 के.वी. लाइन के खंभों से उठी चिंगारी सूखी घास पर गिरने से भड़की आग

Edited By Kaku Chauhan, Updated: 03 Mar, 2021 06:14 PM

33 kv a fire erupted as sparks from line poles fell on dry grass

धरवाला गरोला 33 के.वी लाइन के अर्की गांव के समीप दो खम्भों के जोड़ों पर अचानक एक धमाके के साथ निकली चिंगारियां जमीन पर गिरने से जंगल की सूखी घास में आग लग गई। देखते ही देखते यह आग पूरे अर्की क्षेत्र में फैल गई, जिसे बुझाने में स्थानीय लोगों को कड़ी...

भरमौर (स.ह.): धरवाला गरोला 33 के.वी लाइन के अर्की गांव के समीप दो खम्भों के जोड़ों पर अचानक एक धमाके के साथ निकली चिंगारियां जमीन पर गिरने से जंगल की सूखी घास में आग लग गई। देखते ही देखते यह आग पूरे अर्की क्षेत्र में फैल गई, जिसे बुझाने में स्थानीय लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस घटना से गांववासी सहमे हुए है। अर्की गांव के पास से बिजली की दो-दो 33 के.वी. की लाइनें गुजरती है। इससे पहले दूसरी लाइन से भी चिंगारियों के कारण आग लगने की शिकायत अर्की,गोठ, सोथला, कुपाड़ा, चक्की तथा बकरोठ गांवों के लोगों ने की थी। अर्की वार्ड के मोहिंद्र, सुभाष, बिट्टू, सरणू, जग्गो, शिब्बू, नारायण, पृथिया, निक्कू व चैन सिंह आदि ने बताया कि इससे पहले भी पिछले महीने अर्की स्कूल के समीप वाले खम्भे के जोड़े से स्पार्किंग हुईं थी जिससे बान के पौधे जल गए थे जो आज भी वैसे ही जले हुए हैं।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार से तो इस लाइन से कभी भी कोई भी अप्रिय घटना घट सकती है। उन्होंने विभाग से तुरन्त इस लाइन की खामियों को ठीक करने का आग्रह किया है। इसी रूट पर नई बिछाई गई  लाइन का निरीक्षण करने के बाद जो भी कमियां इस लाइन में अभी है उन्हें उच्चाधिकारियों को भेज दिया है। बिजली विभाग के जे.ई. राज कुमार चौहान ने कहा है कि बिजली की तारों से कोई स्पार्किंग नही हुई है। लोगों द्वारा स्वयं जंगलों में आग लगाई जा रही है और नाम बिजली विभाग का डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि लाइन को चेक करके देखा जा सकता है। जब लाइन शॉट होती है तो एक तो पीछे से ट्रिप हो जाती है वहीं जिस स्थान पर शॉट होती है वहां तारें काली पड़ गई होती है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!