24 ग्राम हैरोइन सहित हरियाणा व कुल्लू के 3 युवक गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 31 Oct, 2020 09:47 PM

3 arrested with heroin

पुलिस ने कुल्लू के बंदरोल इलाके में 3 युवकों को 24 ग्राम हैरोइन की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है तथा इनको न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।

कुल्लू (ब्यूरो): पुलिस ने कुल्लू के बंदरोल इलाके में 3 युवकों को 24 ग्राम हैरोइन की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है तथा इनको न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस के अनुसार कुल्लू थाना पुलिस की एक टीम गश्त पर थी। शाम के समय जब टीम बंदरोल से जौला मोड़ लिंक रोड रायसन की तरफ गई तो वहां 3 लड़के पैदल चल रहे थे। शक के आधार पर पुलिस ने इन तीनों को पूछताछ के लिए रोका। जब पुलिस ने इनकी तलाशी ली उनके पास एक पॉलीथीन का लिफाफा बरामद हुआ, जिसमें 24 ग्राम हैरोइन पाई गई।

पुलिस तीनों को गिरफ्तार कर थाना ले आई है। आरोपियों की पहचान विनोद (27) पुत्र जगदीश निवासी वार्ड नंबर-13 पुंडरी जिला कैथल हरियाणा, विक्रम सिंह (25) पुत्र गुरबख्श सिंह वार्ड नंबर-1 पुंडरी जिला कैथल हरियाणा और सुक्रित शर्मा (21) पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी गांव काहाला बंदरोल कुल्लू के रूप में हुई है। कुल्लू के एसपी गौरव सिंह ने तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपियों से कड़ी पूछताछ चल रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!