Bilaspur: पुलिस ने कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर पकड़ा चिट्टा, बाइक सवार 2 युवक गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 29 Nov, 2025 03:50 PM

2 youths arrested with heroin

बिलासपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में थाना सदर पुलिस की टीम ने मंडी-भराड़ी में नाकाबंदी के दौरान बाइक सवार 2 युवकों को चिट्टे (हैरोइन) के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

बिलासपुर (बंशीधर): बिलासपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में थाना सदर पुलिस की टीम ने मंडी-भराड़ी में नाकाबंदी के दौरान बाइक सवार 2 युवकों को चिट्टे (हैरोइन) के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना सदर की टीम ने कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर मंडी-भराड़ी के पास नाका लगाया हुआ था। चैकिंग के दौरान कीरतपुर की तरफ से आ रही एक बाइक (HP 23E-1210) को पुलिस ने जांच के लिए रोका। जब पुलिस ने बाइक सवार युवकों की तलाशी ली तो उनके कब्जे से 2.47 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। आरोपियों की पहचान अश्वनी कुमार (37)निवासी गांव पदयाण, डाकघर गाहर और उत्कर्ष (22) निवासी गांव स्वरा, डाकघर दधोल व तहसील घुमारवीं के रूप में हुई है। डीएसपी बिलासपुर मदन धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह नशा कहां से लाया गया था और कहां सप्लाई किया जाना था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!