Edited By Vijay, Updated: 15 Apr, 2026 02:28 PM

हमीरपुर जिला में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सदर थाना पुलिस की टीम ने भोटा चौक के नजदीक हथली खड्ड के पास दो युवकों को 82 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।
हमीरपुर (अजय): हमीरपुर जिला में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सदर थाना पुलिस की टीम ने भोटा चौक के नजदीक हथली खड्ड के पास दो युवकों को 82 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सदर थाना पुलिस की टीम इलाके में नियमित गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस ने हथली खड्ड के पास दो युवकों को संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए देखा। पुलिस को देखते ही युवक सकपका गए, जिसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर उन्हें रोककर उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से 82 ग्राम चरस बरामद हुई।
पकड़े गए दोनों आरोपियों की पहचान अजय कुमार निवासी मनोह (भरेडी) और महेंद्र कुमार निवासी मसेरडू, जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने नशीले पदार्थ को अपने कब्जे में लेकर आरोपियों में हिरासत में ले लिया है।
मामले की पुष्टि करते हुए एडिशनल एसपी राजेश उपाध्याय ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है ताकि इस तस्करी के नैटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं का पता लगाया जा सके।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें