पुलिस ने 48.06 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किए 2 युवक

Edited By Vijay, Updated: 29 Oct, 2020 09:59 PM

2 youth arrested with hashish

घुमारवीं थाना पुलिस ने वीरवार को 2 अलग-अलग मामलों में 2 युवकों को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घुमारवीं (कुलवंत): घुमारवीं थाना पुलिस ने वीरवार को 2 अलग-अलग मामलों में 2 युवकों को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पहले मामले में घुमारवीं पुलिस ने पनोह के पास गांव अवढानीघाट निवासी विवेक शर्मा (22) से 17.70 ग्राम चरस बरामद की है।

दूसरे मामले में पुलिस टीम ने नाल्टी के पास एक युवक को चरस के साथ दबोचा है। आरोपी के कब्जे से 30.36 ग्राम चरस बरामद हुई है। आरोपी की पहचान सौरभ (20) निवासी गांव बल्ह चुरानी के रूप में हुई है। डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!