स्वां नदी में अवैध खनन करते 2 पोकलेन मशीनें जब्त,  बाथू में 8 टिप्परों के चालान

Edited By Vijay, Updated: 04 Aug, 2022 06:53 PM

2 poklen machines seized while mining in swan river

हरोली क्षेत्र के अंतर्गत स्वां नदी में खनन पर प्रतिबंध के बावजूद बाथड़ी से सटी स्वां नदी में धड़ल्ले से रात को अवैध खनन होने की सूचना पर बाथड़ी से सटे स्वां नदी चैनेलाइजेशन के पास से 2 आधुनिक तकनीक वाली पोकलेन मशीनें और सुखजीत एग्रो उद्योग के पास से...

टाहलीवाल (गौतम): हरोली क्षेत्र के अंतर्गत स्वां नदी में खनन पर प्रतिबंध के बावजूद बाथड़ी से सटी स्वां नदी में धड़ल्ले से रात को अवैध खनन होने की सूचना पर बाथड़ी से सटे स्वां नदी चैनेलाइजेशन के पास से 2 आधुनिक तकनीक वाली पोकलेन मशीनें और सुखजीत एग्रो उद्योग के पास से 2 लोड टिप्परों को पकड़ा गया। विशेष माइनिंग टीम ऊना के इंचार्ज जन्म सिंह, एएसआई कुलदीप सिंह, आरक्षी बलजीत सिंह व मंगत राम आधारित टीम द्वारा टिप्परों के मौके पर ही 15-15 हजार रुपए के चालान कर 30 हजार की राशि जुर्माने के तौर पर वसूल की है जबकि पोकलेन मशीनों को जब्त कर उनके दस्तावेज कार्रवाई के लिए कोर्ट को भेजे जा रहे हैं। पोकलेन मशीनों पर कोर्ट के आदेशानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस ने माइनिंग विभाग की शिकायत पर स्वां नदी से पोकलेन मशीनों के सहारे रेत चोरी करने पर मामला दर्ज किया है। 

दूसरी तरफ एसएचओ हरोली सन्नी पटियाल और टाहलीवाल पुलिस चौकी प्रभारी मनोज वालिया पर आधारित टीम द्वारा कॉमन फैसिलिटी सैंटर बाथू के पास नाकाबंदी के दौरान अवैध रूप से पंजाब जा रहे 6 टिप्परों के चालान कर उनके दस्तावेज आगामी कार्रवाई के लिए कोर्ट में भेजे गए हैं। गौरतलब है कि मौजूदा समय में माइनिंग विभाग द्वारा नियमानुसार स्वां नदी से खनिज संपदा निकालने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा हुआ है। राजनीतिक दलों के संरक्षण व रेत माफिया द्वारा योजनाबद्ध तरीके से काम करने के चलते रोजाना स्वां नदी में धड़ल्ले से अवैध रूप से रेत निकाली जा रही है। हालांकि अवैध खनन पर शिकंजा कसने के लिए जिला स्तर पर माइनिंग विशेष टीम भी गठित की गई है।

माइनिंग अधिकारी ऊना नीरज कांत ने बताया कि पोकलेन मशीनों के मालिकों के खिलाफ स्वां नदी से रेत चोरी करने पर पुलिस चौकी टाहलीवाल में मामला दर्ज करवाया गया है और अवैध माइनिंग के संदर्भ में आगामी कार्रवाई की जा रही है। बाथू में 2 लोडेड टिप्परों को पकड़ने पर 15-15 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि विशेष माइनिंग टीम और टाहलीवाल पुलिस चौकी टीम द्वारा 2 पोकलेन मशीनें पकड़ी गई हैं और 8 टिप्परों के चालान किए गए हैं।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!