सोलन के कथेड़ व ओच्छघाट में मिले 2 शव, पुलिस जांच में जुटी

Edited By Vijay, Updated: 20 Jan, 2021 10:20 PM

2 deadbodies found in solan

सोलन में बुधवार को 2 लोगों के शव बरामद किए हैं। दोनों ही मामलों में पुलिस ने अलग-अलग मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एएसपी अशोक वर्मा ने दोनों ही मामलों की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पहला मामला सोलन के कथेड़ क्षेत्र में सामने आया है। यहां पर...

सोलन (अमित): सोलन में बुधवार को 2 लोगों के शव बरामद किए हैं। दोनों ही मामलों में पुलिस ने अलग-अलग मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एएसपी अशोक वर्मा ने दोनों ही मामलों की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पहला मामला सोलन के कथेड़ क्षेत्र में सामने आया है। यहां पर पुलिस ने एक व्यक्ति का शव उसी के किराए के कमरे से बरामद किया है। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने पाया कि यहां पर एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है। पुलिस ने कब्जे में शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। जांच में पुलिस ने पाया कि यह शव सुरेश नाम के व्यक्ति का है जोकि सिरमौर का रहने वाला है और वह कथेड़ में किराए के कमरे में रहता था। पुलिस के अनुसार मृतक का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत की वजह का पता लग पाएगा।

दूसरे मामले में पुलिस ने ओच्छघाट क्षेत्र में भी एक व्यक्ति का शव बरामद किया है। इसकी पहचान भजन लाल निवासी नेपाल के तौर पर हुई है। पुलिस के अनुसार मृतक भजन लाल की टांग पर चोट का निशान है और शुरूआती जांच में ऐसा प्रतीत होता है कि गिरने के कारण यह चोट लगी होगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एएसपी अशोक वर्मा ने दोनों मामलों की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने दोनों ही मामलों में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!