कुल्लू में 703 ग्राम चरस व 6 ग्राम हैरोइन के साथ 2 गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 03 Mar, 2024 05:52 PM

2 arrested with hashish and heroin

कुल्लू जिला के तहत पुलिस ने 2 अलग-अलग मामलों में चरस व हैरोइन के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पहले मामले में पुलिस ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति को शक के आधार पर पूछताछ के लिए रोका तो वह घबरा गया।

कुल्लू/नग्गर (शम्भू/आचार्य/संजीव): कुल्लू जिला के तहत पुलिस ने 2 अलग-अलग मामलों में चरस व हैरोइन के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पहले मामले में पुलिस ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति को शक के आधार पर पूछताछ के लिए रोका तो वह घबरा गया। जब शक के आधार पर उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 703 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान सूरत राम पुत्र श्याम लाल निवासी कशामद कुल्लू के रूप में हुई है। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि आरोपी ने चरस की यह खेप कहां से लाई थी और इसकी डिलीवरी कहां होनी थी।
PunjabKesari

दूसरे मामले में पुलिस ने 15 मील में रेन शैल्टर में खड़े एक युवक को 6 ग्राम हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को यह सफलता गश्त के दौरान मिली है।आरोपी की पहचान सोनम गयालसन पुत्र थिले लामा तामंग निवासी नेपाल हाल निवासी 15 मील जिला कुल्लू के रूप में हुई है। एसपी कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने दोनों मामलों की पुष्टि की है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!