घंडालवी मेें चरस की खेप के साथ मंडी के 2 तस्कर गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 06 Jan, 2021 04:15 PM

2 arrested with consignment of hashish

भराड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव घंडालवी मेें एसआईयू टीम बिलासपुर ने 2 व्यक्तियों को चरस की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 3 किलो 4 ग्राम चरस बरामद हुई है।

भराड़ी (राकेश शर्मा): भराड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव घंडालवी मेें एसआईयू टीम बिलासपुर ने 2 व्यक्तियों को चरस की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 3 किलो 4 ग्राम चरस बरामद हुई है। जानकरी के अनुसार भराड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव घंडालवी के पास एसआईयू टीम गश्त पर थी। इस दौरान घंडालवी में बनी वर्षा शालिका में 2 व्यक्ति बैठे हुए थे।

उन्होंने बीच में एक काले रंग का बैग रखा हुआ था। टीम ने जब शक के आधार उनके बैग की तलाशी ली गई तो उसमें से 3 किलो 4 ग्राम चरस बरामद हुई। दोनों आरोपियों की पहचान हल्कू राम निवासी धरमेड़ व धनी राम निवासी थलटूकोट जिला मंडी के रूप में हुई है। एसआईयू टीम ने दोनों आरोपियों को कब्जे में लेकर भराड़ी पुलिस के हवाले कर दिया है। भराड़ी थाना में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। मामले की पुष्टि डीएसपी अनिल ठाकुर ने की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!