Solan: नकाब के पीछे छिपकर कारोबारी से मांगे थे ₹15 लाख, बद्दी पुलिस ने दूसरे शातिर को भी पहुंचाया सलाखों के पीछे

Edited By Vijay, Updated: 11 Nov, 2026 06:27 PM

2 accused arrested in solan

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के अंतर्गत झाड़माजरी में एक कारोबारी से 15 लाख रुपए की रंगदारी मांगने के मामले में बद्दी पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है।

बरोटीवाला (ठाकुर): औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के अंतर्गत झाड़माजरी में एक कारोबारी से 15 लाख रुपए की रंगदारी मांगने के मामले में बद्दी पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। कारोबारी और उसके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनियां देकर दहशत फैलाने वाले गिरोह पर कार्रवाई करते हुए बरोटीवाला पुलिस ने मामले में संलिप्त दूसरे शातिर आरोपी को भी धर दबोचा है। इस पूरे प्रकरण में पुलिस अब तक दो आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा चुकी है।

पुलिस जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला झाड़माजरी स्थित हिम लैंड सिटी मार्कीट से जुड़ा है। यहां दुकान चलाने वाले दसौरामाजरा निवासी अभिषेक ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसे फोन के माध्यम से 15 लाख रुपए की अवैध वसूली (रंगदारी) के लिए धमकाया जा रहा है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, वारदात के दिन दो युवक चेहरे पर नकाब पहने हुए उसकी दुकान पर आ धमके थे। आरोपियों के पास हथियार भी मौजूद था। उन्होंने फोन पर कारोबारी से 15 लाख रुपए की डिमांड की और रकम न देने की सूरत में उसे व उसके पूरे परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी।

इस वारदात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस थाना बरोटीवाला में 3 नवम्बर को भारतीय न्याय संहिता की धारा 329(4), 308(3), 351(3) व 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस की विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की कड़ियां जोड़ीं और 5 नवम्बर को पहले आरोपी पंकज उर्फ गुल्लू पुत्र श्याम लाल निवासी गांव कलरांवाली, डाकघर मंडाला व तहसील बद्दी को गिरफ्तार कर लिया था। इसी कड़ी में अब पुलिस ने दूसरे आरोपी संजीव कुमार उर्फ सैंटी पुत्र वीर चंद निवासी गांव कैम्बावाला, डाकघर मंडाला व तहसील बद्दी को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

फिलहाल, पुलिस की टीम गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है। पुलिस इस बात की तफ्तीश में जुटी है कि इस मामले में और कौन-कौन से लोग शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जांच के दौरान जिन भी अन्य संदिग्धों की संलिप्तता सामने आएगी, उन्हें भी शीघ्र गिरफ्तार कर कर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!