IIM सिरमौर के होस्टल में 19 वर्षीय छात्र की मौत, पंखे से लटकी मिली चुन्नी...फर्श पर पड़ा था शव

Edited By Vijay, Updated: 21 Aug, 2026 07:26 PM

19 year old student dies at iim sirmaur

धौलाकुआं स्थित आईआईएम सिरमौर के नए कैंपस के होस्टल में 19 वर्षीय छात्र की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान प्रारब्ध शुक्ला पुत्र अनुपम शुक्ला निवासी जबलपुर, मध्य प्रदेश के रूप में हुई है।

नाहन (आशु): धौलाकुआं स्थित आईआईएम सिरमौर के नए कैंपस के होस्टल में 19 वर्षीय छात्र की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान प्रारब्ध शुक्ला पुत्र अनुपम शुक्ला निवासी जबलपुर, मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। वह आईआईएम सिरमौर में बैचलर ऑफ मैनेजमैंट स्टडीज (बीएमएस) के तीन वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम का छात्र था।

पुलिस के अनुसार छात्र के पिता ने आईआईएम के होस्टल वार्डन को फोन कर बताया कि उनका बेटा फोन नहीं उठा रहा है। इसके बाद होस्टल प्रबंधन ने छात्र के कमरे की स्थिति देखने का प्रयास किया। कमरे के अंदर छात्र दिखाई नहीं देने पर खिड़की के रास्ते कमरे में प्रवेश किया गया, जहां छात्र फर्श पर पड़ा मिला और कमरे में पंखे से चुन्नी लटकी हुई भी मिली। इसके बाद आईआईएम प्रबंधन की ओर से छात्र को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने के बाद माजरा पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने छात्र का मोबाइल फोन और लैपटॉप कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। दोनों डिवाइस लॉक हैं और पुलिस आवश्यक तकनीकी जांच कर रही है। पुलिस को घटना की सूचना आईआईएम धौलाकुआं के प्रशासनिक अधिकारी हुक्म चंद की ओर से दी गई थी।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के सही कारणों और घटना की परिस्थितियों का खुलासा पुलिस की विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगा। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पांवटा साहिब के शव गृह में रखवा दिया है। परिजनों के पहुंचने के बाद शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस मामले की गहनता से तफ्तीश कर रही है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!