बद्दी में हथियारों के दम पर लूटपाट, 1800 किलोग्राम पीतल लेकर लुटेरे फरार

Edited By Vijay, Updated: 26 Mar, 2024 11:39 PM

1800 kg brass booty

बद्दी के तहत भटोलीकलां में 15-16 लोगों द्वारा बाथरूम फिटिंग निर्माता कम्पनी में घुसकर 1500 से 1800 किलोग्राम पीतल लूटने का मामला सामने आया है।

बीबीएन (शेर सिंह): बद्दी के तहत भटोलीकलां में 15-16 लोगों द्वारा बाथरूम फिटिंग निर्माता कम्पनी में घुसकर 1500 से 1800 किलोग्राम पीतल लूटने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्त्ता के अनुसार आरोपियों के पास चाकू व बंदूक आदि थे। सिक्योरिटी गार्ड को कहा कि यदि किसी को बताया तो शूट कर देंगे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामला थाना बद्दी में राजेश कुमार की शिकायत पर दर्ज किया गया है। उसने बताया कि 25 मार्च की रात को 15-16 लोगों द्वारा भटोलीकलां बद्दी की एक बाथरूम फिटिंग निर्माता कम्पनी में घुसकर लूट की। एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!