कामकाजी महिलाओं के लिए गुड न्यूज! हिमाचल में खुलेंगे 152 नए क्रैच, वर्कर-हैल्पर की होगी भर्ती

Edited By Vijay, Updated: 10 Apr, 2026 10:01 PM

152 new creche will open in himachal workers and helpers to be recruited

प्रदेश में कामकाजी महिलाओं को राहत देने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से 152 नए क्रैच (बाल देखभाल केंद्र) खोले जाएंगे।

शिमला (प्रीति): प्रदेश में कामकाजी महिलाओं को राहत देने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से 152 नए क्रैच (बाल देखभाल केंद्र) खोले जाएंगे। इन क्रैचों के माध्यम से छोटे बच्चों की देखभाल की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, जिससे महिलाओं को रोजगार और अन्य कार्यों में सहूलियत मिलेगी। विभाग इन नए क्रैचों के संचालन के लिए जल्द ही वर्कर और हैल्पर की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। इन क्रैच में नई भर्ती होगी।

इस दौरान सरकार ने पूर्व में खुले क्रैचों में कार्यरत कर्मचारियों को राहत दी है। इसके तहत पात्रता पूरी करने वाले कर्मचारियों की सेवाएं बरकरार रखी जाएंगी, यानि उन्हें ही दोबारा मौका दिया जाएगा, ताकि उनके अनुभव का लाभ बच्चों की देखभाल में मिल सके, लेकिन जो कर्मचारी पात्रता पूरी नहीं करेंगे, उन्हें हटाया जाएगा, उनकी जगह क्रैच में नई भर्ती की जाएगी। इस पहल से प्रदेश में बाल देखभाल सुविधाओं का विस्तार होगा और महिला सशक्तिकरण को भी मजबूती मिलेगी। साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

एसडीएम की अध्यक्षता में बनी कमेटी करेगी नियुक्तियां
हाल ही में सरकार ने संबंधित गाइडलाइंस जारी की थी। इसके तहत इनकी नियुक्तियां एसडीएम की अध्यक्षता में बनी कमेटी करेगी। इस दौरान वर्कर को प्रति माह 6500 रुपए तथा हैल्पर्ज को 3500 रुपए दिए जाएंगे। इस दौरान वर्कर की शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास और हैल्पर की 10वीं पास तय की गई है। महिला बाल विकास विभाग के निदेशक डॉ. पंकज ललित ने कहा है कि विभाग प्रदेश में नए 152 क्रैच खोल रहा है, जिसमें जल्द ही वर्कर और हैल्पर की भर्ती की जाएगी।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!