कांगड़ा में एक ही गांव 20 लोगों समेत 128 नए कोरोना संक्रमित मरीज

Edited By Vijay, Updated: 11 Apr, 2021 08:16 PM

128 new cases of corona in kangra

जिला कांगड़ा में कोरोना के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। देहरा तहसील के नलेटी गांव में रविवार को भी 20 मरीजों सहित जिला में 128 नए मामले रविवार को सामने आए हैं। नलेटी गांव की 70, 42, 34, 68, 39, 56, 57, 64, 46, 39 व 72 वर्षीय महिलाएं, 11-11 व...

धर्मशाला (तनुज): जिला कांगड़ा में कोरोना के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। देहरा तहसील के नलेटी गांव में रविवार को भी 20 मरीजों सहित जिला में 128 नए मामले रविवार को सामने आए हैं। नलेटी गांव की 70, 42, 34, 68, 39, 56, 57, 64, 46, 39 व 72 वर्षीय महिलाएं, 11-11 व 16 वर्षीय लड़के, 16 वर्षीय लड़की, 18 वर्षीय युवक, 2 माह का बच्चा और 62, 70 व 47 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं। पहले भी नलेटी में कोरोना के मामले सामने आए थे, जिस पर शनिवार को देहरा प्रशासन ने नलेटी के वार्ड नंबर-5 को 15 अप्रैल तक कंटेनमैंट जोन घोषित किया है। वहीं मरीजों के संपर्क में आए लोगों की जांच के चलते रविवार को 20 नए मामले सामने आए हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि रविवार को जिला में 128 नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए तथा 107 मरीज स्वस्थ हुए हैं। उन्होंने बताया कि टीएमसी की 55 वर्षीय महिला, कोतवाली बाजार धर्मशाला की 22 वर्षीय युवती, नूरपुर की 52 वर्षीय महिला, नेरटी का 24 वर्षीय युवक, बाघनी का 58 वर्षीय व्यक्ति, जमानाबाद कांगड़ा के 60 वर्षीय व्यक्ति, नैहरनपुखर की 33 वर्षीय महिला, दाडऩू धर्मशाला का 52 वर्षीय व्यक्ति, खनियारा का 27 वर्षीय व्यक्ति, फतेहपुर के भरल रैहन का 35 वर्षीय व्यक्ति, 6 साल की बच्ची, परागपुर का 35 वर्षीय व्यक्ति, निफ्ट छेब की 20 वर्षीय 3 युवतियां, चन्नौर पनियामल की 55 वर्षीय महिला, शाहपुर के अनसूई का 71 व 64 वर्षीय व्यक्ति, 37, 60 व 43 वर्षीय महिलाएं और 13 साल की लड़की, ढलियारा का 54 वर्षीय व्यक्ति, 48 वर्षीय महिला, चन्नौर की 35 वर्षीय महिला तथा इंदौरा पनियाला का 29 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि बसनूर गोजू की 46 वर्षीय महिला, धर्मशाला की 22 व 23 वर्षीय युवतियां, 46 वर्षीय व्यक्ति, पालमपुर डाढ का 50 वर्षीय व्यक्ति, नगरोटा बगवां के लुदरेट पंजलाहड़ की 2 साल की बच्ची, इंद्रूनाग धर्मशाला की 28 व 26 वर्षीय युवतियां, सदरपुर की 25 वर्षीय युवती, सिद्धबाड़ी का 45 वर्षीय व्यक्ति, कोतवाली बाजार का 46 वर्षीय व्यक्ति, सुलह का 63 वर्षीय व्यक्ति और 57 व 30 वर्षीय महिलाएं, धौलाधार कालोनी का 54 वर्षीय व्यक्ति, धीरा के 85 वर्षीय बुजुर्ग, नगरोटा बगवां के 44, 38 व 35 वर्षीय व्यक्ति, 50, 29, 32 वर्षीय महिला और 18 वर्षीय युवक, भटलकलां खुंडियां की 44 वर्षीय महिला, राह पपरोला की 23 वर्षीय युवती, 49 वर्षीय महिला, 20-20 वर्षीय युवक व 40 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

सीएमओ ने बताया कि पंजयाड़ा अधवाणी के 57 वर्षीय व्यक्ति, सुग्घर बंदला की 62 वर्षीय महिला, बंदला के 43 वर्षीय व्यक्ति व 10 वर्षीय बच्ची, गरलादेई पालमपुर के 29 वर्षीय युवक, पालमपुर के 40, 34 व 43 वर्षीय व्यक्ति, एसबीआई पालमपुर के 33 वर्षीय व्यक्ति, तारागढ़ अवेरी के 67 वर्षीय व्यक्ति, मझेड़ा जयसिंहपुर की 65 वर्षीय महिला, गंदेड़ मरेरा के 42 वर्षीय व्यक्ति, घड़ूं दैहण के 55 वर्षीय व्यक्ति, ठाकुरद्वारा की 65 वर्षीय महिला, लंज की 40 वर्षीय महिला, अजाओली जिला चम्बा की 52 वर्षीय महिला, धरूह ज्वाली के 68 वर्षीय व्यक्ति, अगोली ऊना के 52 वर्षीय व्यक्ति, सिद्धबाड़ी धर्मशाला की 51 वर्षीय महिला, वार्ड नंबर-5 कांगड़ा की 4 साल की बच्ची, एसएमआई अस्पताल जमानाबाद के पीछे एमजी हाऊस का 24 वर्षीय युवक, घुरकड़ी की 35 वर्षीय महिला व 2 साल की बच्ची, जयंती विहार कांगड़ा के 55 वर्षीय व्यक्ति और सरोत्री के 46 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

इसके अलावा हाड़ा फतेहुपर की 85 वर्षीय महिला, कोतवाली बाजार धर्मशाला के 46 वर्षीय व्यक्ति, वार्ड नंबर-2 ज्वालामुखी के 37 वर्षीय व्यक्ति, नंदपुर भटोली के 60 व 64 वर्षीय व्यक्ति, एमएच योल के 71 वर्षीय व्यक्ति, गुरियाल फतेहपुर की 40 वर्षीय महिला, 21 वर्षीय युवक और 14 साल का लड़का, भरेट तहसील अम्ब की 22 वर्षीय युवती व 58 वर्षीय महिला, रैंखा ज्वालामुखी के 32 वर्षीय व्यक्ति, टांडा की 25 वर्षीय युवती, देहरा के 30 वर्षीय व्यक्ति, धर्मशाला के 58 वर्षीय व्यक्ति, कांगड़ा की 53 वर्षीय महिला, वार्ड नं. 7 डूंगा बाजार कांगड़ा के 38 वर्षीय व्यक्ति, सिहुंता चम्बा के 77 वर्षीय व्यक्ति, सिद्धबाड़ी धर्मशाला के 73 वर्षीय व्यक्ति, टांडा रोड कांगड़ा के 57 वर्षीय व्यक्ति, 58 वर्षीय महिला व 29 वर्षीय युवक, पुष्प विहार गंगट रोड कांगड़ा की 28 वर्षीय युवती और दाड़ी धर्मशाला के 64 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिला में अभी तक 10,809 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए, जिनमें से 9462 स्वस्थ हुए तथा 246 की मौत हो चुकी है। वहीं वर्तमान में 1099 एक्टिव केस जिला कांगड़ा में हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!