हिमाचल में कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर 10 मामले दर्ज, 16 गिरफ्तार

Edited By kirti, Updated: 26 Mar, 2020 01:56 PM

10 cases registered for violation of curfew

हिमाचल प्रदेश में कर्फ्यू के तीसरे दिन सिरमौर जिला प्रशासन ने लोगों को आवश्यक वस्तुएं खरीदने के लिए हल्की ढील दी थी। प्रशासन द्वारा जारी आदेशों के मुताबिक लोगों को सुबह 10 बजे 1 बजे तक खरीदारी करने का समय दिया गया था। जिसमें एक परिवार से केवल एक ही...

नाहन(सतीश): हिमाचल प्रदेश में कर्फ्यू के तीसरे दिन सिरमौर जिला प्रशासन ने लोगों को आवश्यक वस्तुएं खरीदने के लिए हल्की ढील दी थी। प्रशासन द्वारा जारी आदेशों के मुताबिक लोगों को सुबह 10 बजे 1 बजे तक खरीदारी करने का समय दिया गया था। जिसमें एक परिवार से केवल एक ही व्यक्ति आवश्यक वस्तुएं खरीदने के लिए बाजार जा सकता था। परंतु लोगों की भीड़ देखते हुए डीसी सिरमौर भी नाराज नजर आए। मीडिया से बात करते हुए उपायुक्त सिरमौर डॉ आरके परुथी ने बताया कि आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी के लिए लोगों की जरूरत से ज्यादा भीड़ देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले के मुताबिक लोग हर रोज सुबह 9 से 12 तक आवश्यक वस्तुएं खरीद पाएंगे। ताकि अनावश्यक लोगों की भीड़ इकट्ठी न हो।
PunjabKesari

उन्होंने बताया कि नगरपालिका की माध्यम से हर रोज 12 बजे के बाद शहर को सैनिटाइज किया जाएगा। उधर मीडिया से बात करते हुए जिला पुलिस अधीक्षक अजय कृष्ण शर्मा ने बताया कि कर्फ्यू का पालन स्थानीय लोगों द्वारा बखूबी किया जा रहा है। परंतु कई जगह से लोगों द्वारा जानबूझकर कर्फ्यू के उल्लंघन की शिकायतें भी आई है जिसके चलते 10 मामले दर्ज किए गए हैं और 16 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि प्रशासन उनकी सुविधाओं का पूरा ध्यान रख रहा है। लोग आवश्यकता से अधिक खरीदारी न करें और कर्फ्यू का पालन करते हुए प्रशासन का सहयोग करें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!