जल्द ही बर्फ के बीच एक्शन करते नजर आएंगे बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार

Edited By Updated: 25 Nov, 2015 01:34 PM

snow action akshay kumar

कुल्लू और मनाली की वादियां जल्द ही बॉलीवुड सितारों से जगमग होंगी। दरअसल बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार यहां जल्द ही बर्फ के बीच एक्शन करते नजर आएंगे।

पतलीकूहल (कुल्लू): कुल्लू और मनाली की वादियां जल्द ही बॉलीवुड सितारों से जगमग होंगी। दरअसल बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार यहां जल्द ही बर्फ के बीच एक्शन करते नजर आएंगे। वहीं, रणबीर कपूर रोमांस करेंगे। खास बात तो यह है कि दोनों बॉलीवुड सितारे यहां की वादियों में शूटिंग के लिए पहुंचने वाले हैं। बस इंतजार है तो बर्फ के फाहे गिरने का। 


जानकारी के मुताबिक रणबीर कपूर राइजिंग स्टार प्रोडक्शन के बैनर तले निर्माणाधीन फिल्म की शूटिंग के लिए मनाली आएंगे। वहीं दूसरी ओर अक्षय कुमार अपनी होम प्रोडक्शन की एक फिल्म की शूटिंग के लिए देवभूमि का रुख करने वाले हैं। इसके अलावा भी कई छोटी-बड़ी फिल्मों की शूटिंग मनाली में होगीं। 


आपको बता दें कि रितिक रोशन की कृष और शाहरुख की वीरजारा जैसी सुपरहिट फिल्मों की शूटिंग भी यहां हुई थी। साथ ही इस फिल्म के ऑर्डिनेटर रहे अनिल कायस्था ने बताया कि करीब एक हफ्ता पहले बर्फबारी की आस में शूटिंग करने पहुंची करण वीर वोहरा अभिनीत जानम फिल्म को ब्यास नदी और जंगल में शूट किया गया। हालांकि फिल्म के अहम दृश्य बर्फ की चादर पर फिल्माने का कार्यक्रम था। 


उन्होंने कहा कि सोलंगनाला, गुलाबा, मनाली, नग्गर और तलहटी में बसे अन्य स्थानों पर बर्फबारी होने पर फिल्म निर्माताओं का मनाली की ओर रुख रखते हैं। इससे पहले भी अमिताभ बच्चन की अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों और करीना कपूर और शाहिद कपूर की जब वी मेट जैसी दर्जनों फिल्मों की मनाली की बर्फबारी में शूटिंग हो चुकी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!