Chamba: डल्हौजी में 13.72 ग्राम चिट्टे के साथ लुधियाना का युवक गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 03 Jan, 2026 07:48 PM

youth arrrested with heroin

हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चल रही पुलिस की विशेष मुहिम के तहत डल्हौजी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने गश्त के दौरान...

डल्हौजी (शमशेर): हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चल रही पुलिस की विशेष मुहिम के तहत डल्हौजी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने गश्त के दौरान एक युवक को 13.72 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पंजाब के लुधियाना जिले के निवासी के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी जगबीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम एमईएस  पाइप लाइन मार्ग पर नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस की गाड़ी को अपनी तरफ आता देख वहां से पैदल जा रहा एक युवक अचानक घबरा गया। हड़बड़ाहट में उसने अपनी जेब से एक काेई वस्तु निकालकर सड़क किनारे फैंक दी।

पुलिस को युवक की हरकत पर शक हुआ। टीम ने तुरंत मौके पर जाकर फैकी गई वस्तु को उठाया और उसकी जांच की। जांच करने पर उसमें नशीला पदार्थ चिट्टा पाया गया। जब इसका वजन किया गया तो यह कुल 13.72 ग्राम निकला। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी की पहचान विक्रम (36) पुत्र सुखदेव निवासी निचली मंगली, डाकखाना रामगढ़ साहनेवाल, जिला लुधियाना (पंजाब) के रूप में हुई है।

मामले की पुष्टि करते हुए चम्बा के एसपी विजय कुमार सकलानी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी यह नशा कहां से लाया था और इसकी सप्लाई किसे की जानी थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!