बस से उतरी महिला से 5.80 ग्राम हैरोइन बरामद, धारा 308 का पहला मामला दर्ज

Edited By Vijay, Updated: 22 Sep, 2019 07:06 PM

woman arrested with heroin

पुलिस थाना इंदौरा के अंतर्गत एक महिला से 5.80 ग्राम हैरोइन (चिट्टा) बरामद की गई। पुलिस को यह सफलता यातायात निरीक्षण के दौरान मीलवां में उस समय मिली जब एक महिला जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर निजी बस से उक्त स्थान पर उतरी और पुलिस को देखकर ही...

इंदौरा (अजीज): पुलिस थाना इंदौरा के अंतर्गत एक महिला से 5.80 ग्राम हैरोइन (चिट्टा) बरामद की गई। पुलिस को यह सफलता यातायात निरीक्षण के दौरान मीलवां में उस समय मिली जब एक महिला जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर निजी बस से उक्त स्थान पर उतरी और पुलिस को देखकर ही विपरीत दिशा में भागना शुरू कर दिया, जिससे पुलिस को उस पर शक हुआ और पुलिस ने उसे धर दबोचा। इस बाबत पुलिस थाना इंदौरा में मामला दर्ज किया गया है। वहीं हाल ही में पुलिस महानिदेशक एसआर मरड़ी द्वारा दिए गए आदेशों के बाद भारतीय दंड विधान की धारा 308 के अंतर्गत दर्ज होने वाला यह पहला मुकद्दमा है।

मामले के संदर्भ में जानकारी देते हुए पुलिस थाना प्रभारी इंदौरा सुरेंद्र सिंह धीमान ने बताया कि मुख्य आरक्षी विपिन कुमार के नेतृत्व में पुलिस मीलवां मोड़ पर यातायात जांच कर रही थी और इस दौरान आरोपी महिला बस से उतरते ही पुलिस को देखकर भागने लगी और कैरी बैग से कुछ पदार्थ निकाल कर फैंक दिया। इस पर पुलिस की महिला आरक्षी ने उसे दबोच लिया। जब महिला द्वारा फैंके गए पदार्थ की जांच की तो वह 5.80 ग्राम हैरोइन निकली। आरोपी महिला  सरिया पत्नी विक्रम सिंह मूलत: पंजाब के लुधियाना स्थित हजारी बाग कॉलोनी भाटियां की रहने वाली है जो वर्तमान में कांगड़ा जिला की तहसील इंदौरा के मीलवां गांव में रहती है।

एसडीपीओ नूरपुर साहिल अरोड़ा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर उसके पास से बरामद हैरोइन जब्त कर ली है और उसके विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम 21-61-85 तथा भारतीय दंड विधान की धारा 308 के अंतर्गत मुकद्दमा दर्ज कर लिया है तथा आगामी कारवाई  अमल में लाई जा रही।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!