Chamba: स्कूटी की डिक्की से 1.402 किलोग्राम चरस बरामद, महिला तस्कर गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 26 Dec, 2025 11:23 PM

woman arrested with hashish

पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (एसआईयू) ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला को भारी मात्रा में चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

बनीखेत (पार्थ): पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (एसआईयू) ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला को भारी मात्रा में चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के कब्जे से 1 किलो 402 ग्राम चरस बरामद की है, जो स्कूटी की डिक्की में छिपाकर ले जाई जा रही थी। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार इंस्पैक्टर गगनदीप सिंह की अगुवाई में एसआईयू की टीम चम्बा-तीसा मार्ग पर कंदला के पास नाकाबंदी कर वाहनों की चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान तीसा की तरफ से एक लाल रंग की स्कूटी आई, जिस पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। पुलिस ने जब स्कूटी सवार महिला को चैकिंग के लिए रोका तो वह एकदम से हड़बड़ा गई। महिला की घबराहट देखकर पुलिस टीम को उस पर शक हुआ।

पुलिस ने जब शक के आधार पर स्कूटी की डिक्की की तलाशी लेनी चाही, तो वह लॉक थी। पुलिस द्वारा डिक्की खोलने के लिए कहने पर महिला ने बहाना बनाया कि लॉक खराब है और नहीं खुल रहा है। महिला की टालमटोल ने पुलिस के शक को यकीन में बदल दिया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर ही मैकेनिक को बुलाया और स्कूटी का लॉक तुड़वाया। डिक्की खुलते ही पुलिस ने उसमें से 1 किलो 402 ग्राम चरस बरामद की।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी महिला ने अपना नाम सलीमा बेगम पत्नी अयूब निवासी गांव गुराड़ा, डाकघर नकरोड़, तहसील चुराह (जिला चम्बा) बताया है। एसपी चम्बा विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह खेप कहां से लाई गई थी और कहां सप्लाई होनी थी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!