ऊना के डॉक्टर की चोरी हुई गाड़ी जयपुर से बरामद, अंदर मिला 2.5 लाख कैश; आरोपी गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 05 Apr, 2026 12:36 PM

vehicle stolen from una recovered in jaipur  2 5 lakh found inside

शहर के पुराना होशियारपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल के संचालक की चोरी हुई गाड़ी को राजस्थान के जयपुर से बरामद कर लिया गया है। गाड़ी के अंदर से अढ़ाई लाख रुपए की नकदी भी मिली है। ऊना पुलिस के इनपुट के आधार पर राजस्थान पुलिस ने यह कार्रवाई करते हुए...

ऊना (विशाल): शहर के पुराना होशियारपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल के संचालक की चोरी हुई गाड़ी को राजस्थान के जयपुर से बरामद कर लिया गया है। गाड़ी के अंदर से अढ़ाई लाख रुपए की नकदी भी मिली है। ऊना पुलिस के इनपुट के आधार पर राजस्थान पुलिस ने यह कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अब ऊना पुलिस आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर हिमाचल लाने की तैयारी कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, पिछले दिनों पुराना होशियारपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल के संचालक डॉ. जगदीश्वर कंवर की गाड़ी अस्पताल के प्रांगण से ही चोरी हो गई थी। शिकायत मिलने के बाद सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। थाना प्रभारी गौरव भारद्वाज की अगुवाई में पुलिस टीम ने कड़ियों को जोड़ा, जिसके बाद गाड़ी की लोकेशन राजस्थान के जयपुर में ट्रेस हुई।

ऊना पुलिस ने तुरंत राजस्थान पुलिस से संपर्क साधा और इनपुट सांझा किए। इसके बाद राजस्थान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गाड़ी को कब्जे में ले लिया। तलाशी के दौरान गाड़ी से 2.5 लाख रुपए नकद भी बरामद हुए। पुलिस पूछताछ में शातिर ने कुबूल किया है कि ऊना से गाड़ी चुराने के बाद उसने राजस्थान में भी चोरी की दो वारदातों को अंजाम दिया है।

इस मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस की मुस्तैदी से चोरी हुई गाड़ी को राजस्थान से बरामद कर लिया गया है। ऊना पुलिस लगातार राजस्थान पुलिस के संपर्क में है और जल्द ही कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को पूछताछ के लिए ऊना लाया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!