ऊना में सनसनी ! गोविंद सागर झील में तैरता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Swati Sharma, Updated: 15 May, 2026 02:12 PM

body of a young man found floating in govind sagar lake in una

Una News : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के कोलका स्थित गोविंद सागर झील में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पानी में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला। वहीं, पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच में जुट गई है।

Una News : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के कोलका स्थित गोविंद सागर झील में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पानी में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला। वहीं, पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच में जुट गई है।

झील में तैरता मिला शव

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान गगनदीप पुत्र रोशन लाल, अघार निवासी, हमीरपुर जिला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने गोविंद सागर झील में एक शव तैरता हुआ देखा और इसकी सूचना तुरंत पुलिस व प्रशासन को दी, जिसके बाद रेस्क्यू टीम ने ग्रामीणों की सहायता से शव को झील से बाहर निकाला। घटना की खबर फैलते ही आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।

जांच में जुटी पुलिस

वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के समीप पुलिस को एक मोटरसाइकिल (नंबर: 28B-7613) भी खड़ी मिली है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह बाइक मंडी जिले में रहने वाले मृतक के किसी रिश्तेदार की बताई जा रही है। फिलहाल युवक की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
 

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!