रेन शेल्टर से अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से फैली सनसनी

Edited By kirti, Updated: 02 Jan, 2020 11:39 AM

unknown person from rain shelter

बंगाणा बाजार मे गत रात्रि हटली रोड पर बने रेन शैल्टर मे पुलिस को एक 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति पडा मिला है। जिसको उपचार हेतू सिविल अस्पताल बंगाणा ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उक्त व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया है। एस.एच.ओ.मनोज कुमार ने बताया कि...

बंगाणा (शर्मा) : बंगाणा बाजार मे गत रात्रि हटली रोड पर बने रेन शैल्टर मे पुलिस को एक 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति पडा मिला है। जिसको उपचार हेतू सिविल अस्पताल बंगाणा ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उक्त व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया है। एस.एच.ओ.मनोज कुमार ने बताया कि उक्त व्यक्ति के शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

उक्त शव को डैड हाऊस मे रखा गया है। पुलिस उक्त व्यक्ति के ठिकाने बारे जानकारी जुटा रही है कि वह कहां का रहने वाला था तथा क्षेत्र मे उक्त व्यक्ति किसके पास रहता था। बंगाणा मे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने बारे सभी पुलिस थानों को सूचित किया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त व्यक्ति के संबंध मे किसी के पास सूचना हो, तो पुलिस को सहयोग करे।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!