जातिवाद व धर्मवाद के नाम पर देश को बांटना चाहती है कांग्रेस : अनुराग ठाकुर

Edited By Vijay, Updated: 10 May, 2024 05:10 PM

union minister anurag thakur

प्रदेश में सरकार बदलने का अभी साढ़े 3 वर्ष का समय था, लेकिन यह अवसर मात्र 15 माह में ही आ गया। जनता भी वर्तमान प्रदेश सरकार से छुटकारा पाना चाहती है तथा बदलाव की राह पर है। यह बात हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर ने सुजानपुर व...

सुजानपुर/बड़सर (अश्वनी/सुभाष): प्रदेश में सरकार बदलने का अभी साढ़े 3 वर्ष का समय था, लेकिन यह अवसर मात्र 15 माह में ही आ गया। जनता भी वर्तमान प्रदेश सरकार से छुटकारा पाना चाहती है तथा बदलाव की राह पर है। यह बात हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर ने सुजानपुर व बड़सर में जनसभाएं करते हुए कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के पास 15 माह के कार्यकाल में प्रदेश व सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता को दिखाने व बताने के लिए कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि वह भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा के लिए सहयोग व समर्थन के साथ-साथ उनके पक्ष में वोट डालने के लिए सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता से वोट मांगने आए हैं।
उन्होंने भाजपा कार्यकर्त्ताओं से कहा कि वे घर-घर जाकर भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगें।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बीते 5 वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश में चहुंमुखी विकास किया है। कांग्रेस बांटो और राज करो की राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि सुबह का भूला यदि शाम को घर आ जाए तो उसे भूला नहीं कहते। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जातिवाद व धर्मवाद के नाम पर देश को बांटना चाहती है। केंद्र की मोदी सरकार ने 10 वर्ष के भीतर देश में कई नए आयाम स्थापित किए हैं, जबकि 60 वर्ष के कार्यकाल में कांग्रेस सरकार ने देश की जनता के लिए कोई भी ऐसी नीति नहीं लाई, जिसके लिए देश की जनता को कांग्रेस के पक्ष में मतदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 10 वर्ष के कार्यकाल में देश में ऐसे कार्य किए जो कांग्रेस ने 60 वर्ष में नहीं किए।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!