मेजर ध्यान चंद प्रतिभा खोज हॉकी प्रतियोगिता में ऊना की टीम विजेता

Edited By Vijay, Updated: 13 Sep, 2019 09:03 PM

una team winner in hockey competition

ठियोग उपमंडल के शिलारू में राज्य स्तरीय मेजर ध्यान चंद प्रतिभा खोज हॉकी प्रतियोगिता का समापन हो गया। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से आयोजित 2 दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में 10 जिलों के 160 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनका चयन जिला स्तर की...

ठियोग (सुरेश): ठियोग उपमंडल के शिलारू में राज्य स्तरीय मेजर ध्यान चंद प्रतिभा खोज हॉकी प्रतियोगिता का समापन हो गया। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से आयोजित 2 दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में 10 जिलों के 160 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनका चयन जिला स्तर की प्रतियोगिता के बाद हुआ था। इस प्रतियोगिता में ऊना और मंडी के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। फाइनल मुकाबला काफी कड़ा रहा, जिसमें निर्धारित समय तक दोनों टीमें 4-4 के स्कोर पर बराबर रहीं जबकि उसके बाद पैनल्टी शूट आऊट में भी दोनों टीमें 4-4 की बराबरी पर रहीं। इसके बाद सडन डैथ राऊंड में ऊना की टीम ने मंडी को 4-3 से हराकर प्रतियोगिता अपने नाम की।

प्रतियोगिता के समापन समारोह में सरकार के मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे। मुख्यातिथि नरेंद्र बरागटा ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए शिमला युवा सेवा के ऑफिसर बलिराम शर्मा ने कहा कि इस प्रतियोगिता का आयोजन हॉकी की प्रतिभा को उजागर कर उन्हें प्रदेश और देश के सामने लाना है। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को सरकार की तरफ से हर सुविधाएं दी जाती हैं, जिससे वे बेहतर तरीके से अपनी प्रतिभा को उजागर कर सकें।

वही खिलाड़ियों का कहना है कि सरकार की तरफ से पूरी सहायता दी जा रही है, जिससे खिलाड़ियों को हॉकी के खेल को आगे बढ़ाना और प्रदेश का नाम रोशन करने में किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ रहा है। बता दें कि जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता से निकले ये युवा खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर खेल पेश कर राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए जाते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!