आईजीएमसी में कोरोना से दो लोगों की मौत

Edited By prashant sharma, Updated: 09 Nov, 2020 04:42 PM

two people died of corona in igmc

हिमाचल प्रदेश में कोरोना से मौत के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे है। आईजीएमसी में फिर दो लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। इनमें पहली मौत कुमारसैन के रहने वाले 67 वर्षीय व्यक्ति की हुई है।

शिमला (जस्टा) : हिमाचल प्रदेश में कोरोना से मौत के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे है। आईजीएमसी में फिर दो लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। इनमें पहली मौत कुमारसैन के रहने वाले 67 वर्षीय व्यक्ति की हुई है। व्यक्ति 5 नवंबर को आईजीएमसी में भर्ती करवाया गया था, लेकिन व्यक्ति की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और मौत हो गई है। यह व्यक्ति कोरोना के साथ निमोनिया से भी ग्रसित था। वहीं दूसरी मौत कल्पा किन्नौर की रहने वाली 55 वर्षीय महिला की हुई है। इस महिला को किन्नौर से डीडीयू अस्पताल शिमला रैफर किया गया था, लेकिन सांस लेने में ज्यादा दिक्कत के चलते महिला को आईजीएमसी लाया गया। जहां महिला ने दम तोड़ दिया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!