दर्दनाक हादसा : सड़क पार कर रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत

Edited By Vijay, Updated: 10 Oct, 2019 04:32 PM

truck aconite the man

थाना इंदौरा के अंतर्गत आते मिलबा और काठगढ़ से सटे पंजाब के पठानकोट- जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कस्बा मिरथल के पास सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को ट्रक ने कुचल डाला, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इंदौरा: थाना इंदौरा के अंतर्गत आते मिलबा और काठगढ़  से सटे पंजाब के पठानकोट- जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कस्बा मिरथल के पास सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को ट्रक ने कुचल डाला, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले के संबंध में जानकारी देते हुए थाना नंगलभूर के प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि वीरवार को मिरथल में एक व्यक्ति सड़क पार कर रहा था तो पठानकोट की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार कैंटर ने उसेअपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए पठानकोट के सरकारी अस्पताल  में भेज दिया। मृतक की पहचान पुरुषोत्तम लाल पुत्र सज्जू राम निवासी रेलवे कलोनी मिरथल के रूप में हुई है जोकि कोई सामान खरीदने के लिए रोड क्रॉस कर दूसरी तरफ दुकानों में जा रहा था। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!